ePaper

नवादा : नक्सलियों ने निर्माण कंपनी के पोकलेन और बोलेरो फूंके

Updated at : 07 Jan 2020 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
नवादा : नक्सलियों ने निर्माण कंपनी के पोकलेन और बोलेरो फूंके

नवादा : गोविंदपुर प्रखंड के बक्सोती से महेशपुर गांवों तक सकरी नदी पर निर्माणाधीन पुल के काम को बंद कराने के लिए नक्सलियों ने रविवार की देर रात करीब 12 बजे हमला बोल दिया. हथियारों से लैस नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद वहां मौजूद 17 कर्मियों को कुछ नक्सली बंधक बना […]

विज्ञापन

नवादा : गोविंदपुर प्रखंड के बक्सोती से महेशपुर गांवों तक सकरी नदी पर निर्माणाधीन पुल के काम को बंद कराने के लिए नक्सलियों ने रविवार की देर रात करीब 12 बजे हमला बोल दिया. हथियारों से लैस नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद वहां मौजूद 17 कर्मियों को कुछ नक्सली बंधक बना कर नदी में ले गये और मारपीट की. बाकी नक्सलियों ने वहां पुल निर्माण में लगी पोकलेन मशीन और एक बोलेरो को आग के हवाले कर दिया.

इसके बाद बंधक बनाये गये कर्मियों के मोबाइल फोन व 1.80 लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद सभी नक्सली फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी, एसपी, अभियान कुमार आलोक, रजौली एसडीपीओ संजय कुमार, सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट रामवीर, थानाप्रभारी डॉ नरेंद्र प्रसाद समेत अन्य पहुंचे और मामले की जांच की़ एसपी ने कहा कि यह नक्सली घटना नहीं लग रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन