नवादा : तेल पिराई मिल के फीते में फंस कर कर्मी की गयी जान : हिसुआ

नवादा : हिसुआ के विश्व शांति चौक स्थित मंगल मार्केट के पास शुक्रवार को एक तेल पिराई मिल के फीते में फंस कर मिल में काम करनेवाले कर्मी प्रमोद कुमार की जान चली गयी. मिल के फीते में प्रमोद इस तरह फंसा कि उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया. घटना के बाद मिल मालिक मणि साव […]
नवादा : हिसुआ के विश्व शांति चौक स्थित मंगल मार्केट के पास शुक्रवार को एक तेल पिराई मिल के फीते में फंस कर मिल में काम करनेवाले कर्मी प्रमोद कुमार की जान चली गयी. मिल के फीते में प्रमोद इस तरह फंसा कि उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया. घटना के बाद मिल मालिक मणि साव का पुत्र श्रवण साव वहां से भाग निकला.
प्रमोद कई साल से वहां काम कर रहा था. मृत कर्मी प्रमोद कुमार भूलन बिगहा निवासी विसुनदेव यादव का एकलौता पुत्र था. उसकी मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी. वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. घटना के बाद लोगों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




