महिला को फांसी पर लटका देख युवक को आया हार्ट अटैक, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2019 1:46 PM

विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा में अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार को एक हृदय विदारक घटना घटी. गांव की एक महिला ने घर के बंद कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. यह खबर सुनकर गांव के लोग मृतका को देखने जुट गये. इसी दौरान गांव का एक युवक भी महिला […]

विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा में अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार को एक हृदय विदारक घटना घटी. गांव की एक महिला ने घर के बंद कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. यह खबर सुनकर गांव के लोग मृतका को देखने जुट गये. इसी दौरान गांव का एक युवक भी महिला को देखने पहुंचा. महिला को फांसी से लटकता देख युवक को हार्ट अटैक आ गया. इससे उसकी मौत हो गयी.

मामला थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव का है, जहां 30 वर्षीय महिला रेखा देवी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने बताया कि पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था. इसके कारण महिला ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी लगी महिला को देखने आये पड़ोस के युवक अनिल रविदास की मौत हार्ट अटैक से हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन