पुलिस कर रही रंगदारी व डीटीओ ऑफिस में मांगे जा रहे छह हजार

नवादा नगर : प्रशासन के द्वारा सुविधाएं नहीं देकर केवल ई-रिक्शा चालकों का शोषण करने, कई स्थानों पर रंगदारी लिये जाने आदि मांगों को लेकर ई-रिक्शा चालक संघ के द्वारा 11 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की गयी. डीएम को ज्ञापन देते हुए रिक्शा चालकों ने कहा कि गरीब परिवारों के लोग […]
नवादा नगर : प्रशासन के द्वारा सुविधाएं नहीं देकर केवल ई-रिक्शा चालकों का शोषण करने, कई स्थानों पर रंगदारी लिये जाने आदि मांगों को लेकर ई-रिक्शा चालक संघ के द्वारा 11 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की गयी. डीएम को ज्ञापन देते हुए रिक्शा चालकों ने कहा कि गरीब परिवारों के लोग किसी तरह से उधार लेकर ई-रिक्शा खरीदें हैं, लेकिन पुलिस के द्वारा डंडा चलाकर कभी लाइसेंस तो कभी रंगदारी के नाम पर वसूली किया जा रहा है. लाइसेंस बनाने में दलाली हो रही है. डीटीओ ऑफिस के बिचौलियों द्वारा लाइसेंस के लिए छह हजार रुपये मांगे जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




