आत्म निर्भर, साहस, कौशल सिखाने के लिए स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शुरू

Author Vishal kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शामिल स्काउट व गाइड के कैडर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा के नारदीगंज में स्काउट और गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें छात्रों को आत्मनिर्भरता, साहस और कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड नवादा के द्वारा छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रथम सोपान इंटर विद्यालय विद्यालय नारदीगंज में शुरू की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत झंडातोलन कर प्राचार्य कृष्ण कांत ईचा गुट्टू ने की. स्काउट और गाइड प्रार्थना दया कर दान भक्ति से प्रशिक्षण होने के बाद प्राचार्य ने कहा कि स्काउट और गाइड से नवाचार शिक्षा, नई नई बातें जो जीवनों उपयोगी बात बतायी जाती है.आत्म निर्भर, साहस, कौशल आदि हम सिखते हैं.

विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में स्काउट और गाइड झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, प्राथमिक सहायता, उपचार, रस्सी की जानकारी, गांठे,आंदोलन की जानकारी, स्वच्छता अभियान, बाल विवाह, एकल यूज प्लास्टिक, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा,आंदोलन की जानकारी, स्वच्क्षता अभियान,जल जीवन हरियाली,कार्यक्रम सिखाया जाता है.

स्काउट प्रशिक्षक जिला संगठन आयुक्त संतु कुमार, गिरी, गाइड कैप्टन शिवानी और अंजलि कुमारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस अवसर पर शिक्षक उपस्थित कुमारी नीतू, रीता कुमारी, समीर खान,संतोष कुमार,राजन राय,रूपेश,जसीम,कोमल,आर्यन चौधरी,वरुण कुमार, बंदना,अर्चना,विनोद रविदास आदि उपस्थित रहे. जिला सचिव राम अक़वाल शर्मा के निर्देशन में पुरा आयोजन हो रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन