बाइपास इलाके में चोरी, नकदी सहित लाखों का सामान उड़ाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

वारिसलीगंज : शहर के दरियापुर रोड स्थित शिवाजी नगर निवासी सुधाकर प्रसाद सिन्हा के घर में चोरों ने चोरी की. चोरों ने उनके घर से टीवी, अटैची, गहना व कागजात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, सुधाकर प्रसाद सिन्हा अपने परिवार के साथ बिहारशरीफ में रहते हैं. उनके घर में चोरी […]
विज्ञापन
वारिसलीगंज : शहर के दरियापुर रोड स्थित शिवाजी नगर निवासी सुधाकर प्रसाद सिन्हा के घर में चोरों ने चोरी की. चोरों ने उनके घर से टीवी, अटैची, गहना व कागजात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, सुधाकर प्रसाद सिन्हा अपने परिवार के साथ बिहारशरीफ में रहते हैं. उनके घर में चोरी होने की सूचना उन्हें पड़ोसी से मिली. इस मामले में श्री सिन्हा ने वारिसलीगंज थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि दो जून की रात चोरों ने उनके घर में घुस कर टीवी, अटैची, गहना व कागजात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है. इधर, तीन जून की रात में भी चोरों ने वारिसलीगंज शहर के बाइपास इलाके में रहनेवाले मनोज कुमार के घर से दो लाख रुपये नगद, एक लैपटॉप, चार एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान की चोरी की ली.
हालांकि, मनोज नालंदा जिले के कतरीसराय थाने के सैदी इलाके में भी रहते हैं. उन्होंने वारिसलीगंज थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि तीन जून की रात चोरों ने घर में घुस कर दो लाख नगद, एक लैपटॉप, चार एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान चोरी कर ली. उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. इधर, चोरी की प्राथमिकी दर्ज की सूचना थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने दी है.
अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार
कौआकोल. पुलिस ने बुधवार को विभिन्न मामलों में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया और उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि बड़राजी निवासी सूरज चौधरी को तीन लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं, बिझो निवासी गिरानी मांझी को शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया. साथ ही बकरी चोरी करने के मामले में आरोपित सोखोदेवरा निवासी तेतर मांझी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




