कचरा चुन रहे तीन बच्चे घायल

Published at :16 Jul 2013 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
कचरा चुन रहे तीन बच्चे घायल

भाजपा नेता के आवास के समीप फटा बमनवादा : नगर थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाका वीआइपी कॉलोनी में बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे हुए बम विस्फोट में कचरा चुन रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से दो को चिंताजनक हालत में पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है. एक बच्चा सदर […]

विज्ञापन

भाजपा नेता के आवास के समीप फटा बम
नवादा : नगर थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाका वीआइपी कॉलोनी में बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे हुए बम विस्फोट में कचरा चुन रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से दो को चिंताजनक हालत में पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है. एक बच्चा सदर अस्पताल में भरती है.

जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो डॉ विजय कुमार सिन्हा के आवास के पश्चिमी हिस्से में चहारदीवारी के बाहर सड़क के पश्चिम एक बम विस्फोट किया. छत पर से जब इनके पुत्रों ने देखा तो उन्हें आभास हुआ कि बम फटा है.

इस घटना के बाद उन्होंने एसपी सहित अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी. देखते ही देखते इस घटना में घायल हुए तीन बच्चों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. भीड़ ने बताया कि यह सभी कचरा चुन रहे थे. जो नगर के मिर्जापुर निवासी मुनिर मांझी का पुत्र शंकर कुमार, सुनील मांझी का पुत्र दीपक कुमार और गंगा मांझी का पुत्र करण कुमार हैं.

दीपक कुमार और करन कुमार को चिंताजनक हालत में पीएमसीएच भेजा गया है. घटना की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढल्लो मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता को सुचित किया गया है. शीघ्र ही शेष बम को निष्क्रिय किया जायेगा. बाद में गया से आये बम निरोधक दस्ता के सदस्यों ने घटनास्थल पर पड़े दो बम को निष्क्रिय किया.

इस घटना से शहर में दशहत का माहौल कायम हो गया. लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं होने लगी. भाजपा नेता डॉ विजय कुमार सिन्हा ने इसे साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि इस सड़क में एक माह के अंदर यह दूसरी घटना है. अपराधिक तत्व इस क्षेत्र में दहशत पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने सुरक्षा की भी गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन