नवादा : डायन का आरोप लगा भाई ने सगी बहन को मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2019 6:58 AM
नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र स्थित केवाल गांव की घटना घटना के बाद आरोपित फरार, पुलिस कर रही है जांच सिरदला (नवादा) : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के केवाल गांव के बधार में डायन का आरोप लगा कर रविवार को भाई ने वृद्ध बहन की गाल काट कर हत्या कर दी. घटना को […]
नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र स्थित केवाल गांव की घटना
घटना के बाद आरोपित फरार, पुलिस कर रही है जांच
सिरदला (नवादा) : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के केवाल गांव के बधार में डायन का आरोप लगा कर रविवार को भाई ने वृद्ध बहन की गाल काट कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाई फरार हो गया.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. सिरदला थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि महिला के पति जगदीश हरिजन ने जगदीश भुइंया, पल्लू भुइंया, रामविलास भुइंया, रामपति भुइंया व काजल कुमारी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मृत अलखी देवी थी और वह गांव से ही सटे दक्षिण बधार भुआली बांध में एक झोंपड़ी में परिवार के साथ रहती थी. मृतका के पति जगदीश ने बताया कि उसकी पत्नी का मायका बगल के गांव केवाल में ही है. रविवार की सुबह उसका भाई जगदीश मांझी अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ उनकी झोंपड़ी के पास आया व उसके पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा.
उसके बाद उनकी पत्नी अलखी देवी (65) को पकड़ कर तेज हथियार से गर्दन काट दिया. उसने उसकी पोती खुशबू से भी मारपीट की. जगदीश हरिजन ने बताया कि हत्यारोपित हमेशा उनकी पत्नी को डायन कह कर प्रताड़ित किया करता था और आरोप लगाता था कि उसनेे उसके घर को बर्बाद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










