ePaper

नवादा : नशा करनेवालों को नहीं मिलती इज्जत : गुप्तेश्वर

Updated at : 03 Dec 2018 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
नवादा : नशा करनेवालों को नहीं मिलती इज्जत : गुप्तेश्वर

नवादा : नशा से इंसान का नैतिक,चारित्रिक और सामाजिक पतन होता है. इससे इंसान की चेतना गिर जाती है. नैतिक बल शून्य हो जाता है. जीवन की लड़ाई या संघर्ष शारीरिक बल से नहीं, चारित्रिक और नैतिक बल से ही जीती जा सकती है. भारत शस्त्र बल से नहीं नैतिक बल पर विश्व गुरु रहा […]

विज्ञापन

नवादा : नशा से इंसान का नैतिक,चारित्रिक और सामाजिक पतन होता है. इससे इंसान की चेतना गिर जाती है. नैतिक बल शून्य हो जाता है. जीवन की लड़ाई या संघर्ष शारीरिक बल से नहीं, चारित्रिक और नैतिक बल से ही जीती जा सकती है. भारत शस्त्र बल से नहीं नैतिक बल पर विश्व गुरु रहा है.

पूरी दुनिया ने भारत को विश्व गुरु माना है. ये बातें बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहीं. रविवार को जिला मुख्यालय में नशामुक्ति अभियान के 35वें कार्यक्रम में डीजीपी ने जागरूकता को लेकर प्रेसवार्ता की. जिला अतिथि गृह में पहुंचते ही उनको पुलिस जवानों ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया.उन्होंने कहा कि लोगों से अपील है कि आप किसी भी धर्म या जाति के हों, कोई भी धर्म नहीं कहता है कि किसी भी प्रकार के नशा का सेवन मायने में फायदेमंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन