बाल अधिकार के लिए गंभीरता से प्रयास की जरूरत : डीएम

Updated at : 06 Jun 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
बाल अधिकार के लिए गंभीरता से प्रयास की जरूरत : डीएम

अबरक खनन क्षेत्र में जोखिम कार्यों में लगे नाबालिगों के अधिकार व संरक्षण को लेकर हुई कार्यशाला डीएम कौशल कुमार ने किया उद्घाटन नवादा : अबरक खनन क्षेत्रों में जोखिम कार्यों में लगे नाबालिगों के अधिकार के संरक्षण को लेकर समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन डीएम […]

विज्ञापन

अबरक खनन क्षेत्र में जोखिम कार्यों में लगे नाबालिगों के अधिकार व संरक्षण को लेकर हुई कार्यशाला

डीएम कौशल कुमार ने किया उद्घाटन
नवादा : अबरक खनन क्षेत्रों में जोखिम कार्यों में लगे नाबालिगों के अधिकार के संरक्षण को लेकर समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन डीएम कौशल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. डीएम ने कहा कि अबरक खनन में जोखिम कार्य में लगे नाबालिगों के पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने को एक सुव्यवस्थित प्रणाली तैयार की जायेगी. उन्होंने कहा कि नाबालिगों के अधिकार एवं संरक्षण हेतु जिले में कई गैर सरकारी सुरक्षित संस्थान कार्यरत हैं, इसके बावजूद प्रभावी रूप से समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है.
उन्होंने कहा कि गंभीरता पूर्वक प्रयास करने से ही निश्चित रूप से उसका सकारात्मक परिणाम दिखाई देगा. डीएम ने कहा कि सभी सक्रिय गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्थान नियमित रूप से प्रशासन के साथ संवाद बनाये रखें और अपनी गतिविधियों से प्रशासन को अवगत कराते रहें. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नयी दिल्ली के प्रतिनिधियों द्वारा भी कार्यशाला को संबोधित किया गया. उन्होंने कहा कि नाबालिगों के पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु एक प्रणाली तैयार की जायेगी. इसमें जिला के सभी संबंधित विभाग एवं गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्थान के साथ बेस लाइन सर्वे तैयार करने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन