रोजगार मिलने तक आश्रय स्थल को बनाएं आशियाना

नवादा : शहरी क्षेत्र में फुटपाथ पर गुजर-बसर करनेवाले गरीब व असहाय लोगों के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत आश्रय स्थल बनाया जा रहा है. तीन मंजिला भवन का निर्माण सदर अस्पताल में हो रहा है. इसमें केवल पेयजल व बिजली की सुविधा देनी है. बताया जाता है कि भवन पर 37 […]
नवादा : शहरी क्षेत्र में फुटपाथ पर गुजर-बसर करनेवाले गरीब व असहाय लोगों के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत आश्रय स्थल बनाया जा रहा है. तीन मंजिला भवन का निर्माण सदर अस्पताल में हो रहा है. इसमें केवल पेयजल व बिजली की सुविधा देनी है. बताया जाता है कि भवन पर 37 लाख 92 हजार रुपये खर्च किये गये हैं.
इसमें 50 बेड की सुविधा होगी. जरूरतमंद लोगों को आश्रय स्थल की कमेटी द्वारा तय राशि देनी होगी. कमेटी में पांच सदस्य शामिल होंगे, जो आश्रय स्थल चलायेंगे. इस भवन में रहनेवालों को सुविधाओं के साथ भोजन भी दिया जायेगा़ यहां रहनेवालों को जीवन भर रहने की अनुमति नहीं है़ वह एक सहारा के रूप में उस समय तक रह सकते हैं, जब तक उनको कोई रोजगार नहीं मिल जाता हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




