चौकीदार की शवयात्रा में शामिल हुए अफसर व जनप्रतिनिधि
Updated at : 01 Jun 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

दो माह में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्जन भर लोगों की जा चुकी हैं जानें थाने में हुई बैठक का भी नहीं दिख रहा असर वारिसलीगंज : प्रखंड में ट्रैक्टर जानलेवा वाहन साबित हो रहा है. दो माह के भीतर एक दर्जन लोगों की मौत का कारण ट्रैक्टर बन चुका है. वारिसलीगंज नगर […]
विज्ञापन
दो माह में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्जन भर लोगों की जा चुकी हैं जानें
थाने में हुई बैठक का भी नहीं दिख रहा असर
वारिसलीगंज : प्रखंड में ट्रैक्टर जानलेवा वाहन साबित हो रहा है. दो माह के भीतर एक दर्जन लोगों की मौत का कारण ट्रैक्टर बन चुका है. वारिसलीगंज नगर पंचायत सहित कोई ऐसा पथ नहीं है, जिसमें ट्रैक्टर से दुर्घटना होकर किसी व्यक्ति की मौत न हुई हो. इसका सबसे बड़ा कारण उक्त वाहन पर नाबालिग और अप्रशिक्षित चालक तथा ओवरलोडिंग है. बुधवार की शाम गश्ती करते चौकीदार देवनंदन प्रसाद की मौत का कारण भी ट्रैक्टर ही बना. चौकीदार की मौत के बाद दरियापुर गांव के आसपास समेत घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों में स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा देखा गया.
लोगों का कहना था कि एक माह पूर्व वारिसलीगंज थाना में बैठक में कर ट्रैक्टर चालकों पर रोक लगाने की बात सामने आयी थी़ बावजूद कुछ नहीं हुआ़ वन वे सिस्टम पर भी काम नहीं हो सका है़ सड़क दुर्घटनाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आयी़ तत्कालीन एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक माह पूर्व वारिसलीगंज थाने में दुर्घटना रोकने को लेकर हुई बैठक में लिए प्रस्तावों को पुलिस प्रशासन अमल में नहीं लाता है तो ट्रैक्टर दुर्घटना वारिसलीगंज रिकॉर्ड बन जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




