याद किये गये भाजपा के पूर्व सांसद

Updated at : 29 May 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
याद किये गये भाजपा के पूर्व सांसद

टूटी सड़कों की सूची बना कर आंखें मूंद लिये नप के अफसर एक दशक से सड़कों की नहीं हुई मरम्मत नवादा : नगर पर्षद क्षेत्र में आनेवाली प्रमुख सड़कें बदहाल हो चुकी हैं. शहर की सड़कों का जीर्णोद्धार करीब एक दशक से नहीं हो सका है. बरसात के दिनों में सड़कें जानलेवा हो जाती हैं. […]

विज्ञापन

टूटी सड़कों की सूची बना कर आंखें मूंद लिये नप के अफसर

एक दशक से सड़कों की नहीं हुई मरम्मत
नवादा : नगर पर्षद क्षेत्र में आनेवाली प्रमुख सड़कें बदहाल हो चुकी हैं. शहर की सड़कों का जीर्णोद्धार करीब एक दशक से नहीं हो सका है. बरसात के दिनों में सड़कें जानलेवा हो जाती हैं. बावजूद इस ओर न तो नगर पर्षद का ध्यान है अौर न ही प्रशासनिक अधिकारियों का. नगर पर्षद क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 9़696 वर्ग किमी है. प्रमुख सड़कों की कुल लंबाई 18़2 किमी है. सड़कों का जीर्णोद्धार नहीं होने से इसकी स्थिति अब पगडंडियों की तरह हो गयी हैं. बताया जाता है कि नगर विकास विभाग की पहल से ही सड़कों का जीर्णोद्धार कराया जा सकता है़ चार साल पहले तत्कालीन डीएम के प्रयास से मिनी बाइपास का निर्माण दो करोड़ की लागत से हुआ था़ यह निर्माण नयी कचहरी से वीआइपी कॉलोनी की तरफ जाने वाले पथ से रेलवे क्रॉसिंग तक दो किमी बनायी गयी थी. इसी मार्ग से सटे पोस्टमार्टम रोड जाने वाली सड़क का निर्माण भी हुआ था.
नगर पर्षद क्षेत्र की जितने भी सड़कें हैं, वह पीसीसी के तहत ही बनती हैं. इसका मेंटेनेंस पांच सालों के बाद किया जाता है़ लेकिन, अनदेखी के कारण सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं. पीसीसी सड़कों का नामोनिशान नहीं है.
किस इलाके में कितनी हैं नगर पर्षद की सड़कें
भगत सिंह चौक से काली चौक होते हुए नया खुरी पुल तक-1.5 किमी
नारदीगंज रोड मोड़ से गोंदापुर से पहले खुरी नदी तक- एक किमी
कलाली मोड़ से मुस्लिम रोड होते हुए लाल चौक तक- 0.5 किमी
पुरानी बाजार रोड- 0.5 किमी
विजय बाजार रोड- 0.25 किमी
रजिस्ट्री ऑफिस रोड साहेब कोठी मंदिर- 0.2 किमी
अस्पताल रोड मोड़ से जेल रोड, स्टेडियम रोड, पोस्टमार्टम रोड से इंदिरा चौक तक- दो किमी
इंदिरा चौक से स्टेशन रोड सोनार पट्टी रोड से लाल चौक तक- 1.5 किमी
अस्पताल रोड से गोला रोड होते हुए पंपुकल चौक व मिर्जापुर सूर्य मंदिर तक- 1.25 किमी
पार नवादा देवी मंदिर से ईदगाह तक- एक किमी
नया कचहरी से रेलवे क्रॉसिंग तक- 1.5 किमी
मंगर बिगहा बजरंगबली मोड़ से खुरी नदी तक- एक किमी
प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय से ज्ञान भारती होते हुए गोवर्धन मंदिर तक- 0.75 किमी
कृष्णा पथ मानस भारती से गोवर्धन मंदिर तक-0.5 किमी
नारदीगंज रोड गढ़पर से एसकेएम कॉलेज तक- एक किमी
पुरानी कचहरी रोड से दुर्गा मंडप न्यू एरिया तक- 0.75 किमी
नगर पर्षद की मरम्मत सूची में शहर की सड़कें
नगर पर्षद की ओर से तैयारी की गयी मरम्मत करानेवाली सड़कों की सूची में शहर की प्रमुख सड़कों में नगर थाना रोड, विजय बाजार, प्रजातंत्र चौक, अस्पताल रोड से जेल रोड, इंदिरा चौक तथा पंपु कल चौक पर की सड़कें हैं.
पीडब्ल्यूडी के रोड कुछ बेहतर
शहर के कुछ स्थानों पर पीडब्ल्यूडी की सड़कों का हाल कुछ बेहतर है. संकट मोचन मंदिर से मस्तानगंज पेट्रोल पंप तक 3.5 किमी, तीन बस नंबर स्टैंड से प्रजातंत्र चौक तक दो किमी तथा रजौली बस स्टैंड से सद्भावना चौक तक.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन