भूमि विवाद में कुदाल से काट कर अधेड़ की हत्या
Updated at : 24 May 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : कादिरगंज ओपी क्षेत्र के देवनपुरा गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में कुदाल से काट कर एक अधेड़ की हत्या कर दी गयी. इस घटना में उसका बेटा भी जख्मी हो गया है. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि देवनपुरा के गुरसहाय चौधरी […]
विज्ञापन
नवादा : कादिरगंज ओपी क्षेत्र के देवनपुरा गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में कुदाल से काट कर एक अधेड़ की हत्या कर दी गयी. इस घटना में उसका बेटा भी जख्मी हो गया है. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि देवनपुरा के गुरसहाय चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र मिश्री चौधरी अपनी जमीन पर मकान बना रहे थे. मकान का छज्जा निकालने पर पड़ोसी मुंद्रिका चौधरी ने विरोध किया. इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हो गयी.
आरोप है कि मारपीट के दौरान सुरेश चौधरी के पुत्र मुंद्रिका चौधरी, अमरिक चौधरी, अनोज चौधरी, सनोज चौधरी, मुंद्रिका चौधरी की पत्नी उषा देवी व गुलाब चौधरी के पुत्र चंदन चौधरी ने कुदाल से मिश्री चौधरी पर हमला कर दिया. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया. पुत्र के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर एक महिला सहित छह लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
भूमि विवाद में कुदाल…
लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में ओपी प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र के फर्द बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है.अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गयी है.
देवनपुरा गांव में घर का छज्जा निकालने पर बिगड़ी बात
एक महिला समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




