वैज्ञानिक पद्धति से करें खेती

Updated at : 24 May 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
वैज्ञानिक पद्धति से करें खेती

खरीफ महोत्सव में किसानों को समृद्ध बनाने पर जोर नवादा : प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय खरीफ अभियान सह महोत्सव कर्मशाला का आयोजन सदर प्रखंड सभागर में बुधवार को किया गया़ इसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार ने किया़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की समेकित कृषि योजना पर हर किसानों […]

विज्ञापन

खरीफ महोत्सव में किसानों को समृद्ध बनाने पर जोर

नवादा : प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय खरीफ अभियान सह महोत्सव कर्मशाला का आयोजन सदर प्रखंड सभागर में बुधवार को किया गया़ इसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार ने किया़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की समेकित कृषि योजना पर हर किसानों को ध्यान देने की जरूरत है़
इसके लिए खेती के अलावा कृषि से जुड़ी अन्य पद्धतियों को भी अपनाने की जरूरत है़ इससे आय भी दोगुनी होगी और किसान समृद्ध होंगे़ इन दिनों किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की जरूरत आ गयी है़ उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि खेतों की मिट्टी की जांच हर हाल में कराएं. इसके लिए विभाग से स्वायल हेल्थ कार्ड बनाना जरूरी है़ इस कार्यक्रम में आये किसानों को खरीफ की योजनाओं की जानकारी दी गयी़
संबंधित अधिकारियों को उनका लक्ष्य भी दिया गया़ उन्होंने बताया कि इस कर्मशाला के माध्यम से सरकार द्वारा शुरू होनेवाली खरीफ मौसम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को देने का काम करें. उन्होंने खरीफ में कौन-कौन सी योजनाएं संचालित होंगी, इसकी जानकारी भी दी़ इसमें मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, बीज ग्राम योजना, आरकेवीवाई का हरित क्रांति योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तथा कस्टम हाइविंग योजना आदि की जानकारी किसानों को दी गयी़ मौके पर आत्मा निदेशक सह पौधा संरक्षण पदाधिकारी भूषण प्रसाद के अलावा प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमंत कुमार आदि थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन