रजौली को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए डीएम को दिया आवेदन

Updated at : 23 May 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
रजौली को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए डीएम को दिया आवेदन

रजौली : मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे नवादा डीएम कौशल कुमार को प्रखंड मुख्यालय के दर्जनों लोगों ने रजौली को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए आवेदन दिया. डीएम को दिये आवेदन में पूर्व मुखिया मुसाफिर पासी, रामावतार प्रसाद, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम रतन गिरी,संतोष कुमार शर्मा,नवीन कुमार,डॉ निजामुद्दीन,उमेश यादव,कमलेश कुमार,पंकज कुमार आर्य,संतोष कुमार […]

विज्ञापन

रजौली : मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे नवादा डीएम कौशल कुमार को प्रखंड मुख्यालय के दर्जनों लोगों ने रजौली को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए आवेदन दिया. डीएम को दिये आवेदन में पूर्व मुखिया मुसाफिर पासी, रामावतार प्रसाद, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम रतन गिरी,संतोष कुमार शर्मा,नवीन कुमार,डॉ निजामुद्दीन,उमेश यादव,कमलेश कुमार,पंकज कुमार आर्य,संतोष कुमार सिंह,पवन सिंह, बबीता कुमारी,राजेश कुमार समेत दर्जनों लोगों ने कहा कि वर्ष 1992 में रजौली को अनुमंडल का दर्जा मिला था.

लेकिन अब तक रजौली को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिला है. पूर्णरूपेण दर्जा नहीं मिलने के बावजूद भी जमीन का निबंधन,मालगुजारी आदि ऐसे कई क्षेत्र हैं.इसमें रजौली प्रखंड मुख्यालय के लोगों को नगर पंचायत का टैक्स भरना पड़ता है.जबकि रजौलीवासियों को नगर पंचायत का लाभ भी प्राप्त नहीं होता है.दर्जनों लोगों ने कहा कि 28 दिसंबर 2008 को रजौली इंटर विद्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सभा के दौरान रजौली को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी.इसकी अधिसूचना 20 मई 2009 को बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा जारी की गई थी.

बावजूद अब तक रजौली को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका.विगत 6 महीने पूर्व डीएम द्वारा बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा से नगर पंचायत का परिसीमन का रिपोर्ट मांगा गया था.इसमें बीडीओ ने डीएम को परिसीमन का गलत रिपोर्ट दे दिया था.इसकी जानकारी मिलने के बाद कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने डीएम से मिलकर गलत परिसीमन को रोकने की मांग की थी.इसके बाद डीएम ने बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा से उसका रिपोर्ट मांगी थी.

आबादी के मानक भी कर रहा पूरा
डीएम को दिए आवेदन में दर्जनों लोगों ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय के तीन पंचायतों टकुआटांड़,रजौली पूर्वी व रजौली पश्चिमी जिसकी आबादी लगभग 25 हजार है. इसके अलावे सिरोडाबर पंचायत के मंझला,बौढ़ी कला व बौढ़ी खुर्द,रजौली अनुमंडल कार्यालय सटे हरदिया पंचायत के पुनर्वास क्षेत्र के सेक्टर-ए,बी,सी,डी व रामदासी की आबादी लगभग पांच हजार है. नगर पंचायत बनाने के लिए लगभग 30 हजार की आबादी वर्तमान समय में है. बावजूद अब तक रजौली को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिला है.लोगों ने डीएम से अनुरोध किया कि बिहार में ऐसे कई नगर पंचायत हैं, जिनकी आबादी 30 हजार से भी कम है, बावजूद वे नगर पंचायत है.डीएम कौशल कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया विभाग के अधीन है. विभाग के द्वारा निर्देश मिलते ही उस पर कार्रवाई आरंभ हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन