आग बुझाने में जिले का फायर ब्रिगेड तत्पर

Updated at : 12 May 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
आग बुझाने में जिले का फायर ब्रिगेड तत्पर

पांच माह में अगलगी की 103 घटनाओं पर पायी सफलता नवादा : आग पर काबू पाने की सरकारी व्यवस्था ने पिछले पांच माह में जिले के 103 अगलगी की घटनाओं पर काबू पाया है. अग्निशमन दल की तैयारी विपत्ति के अलावा होनेवाली संभावित घटनाओं को लेकर भी होती हैं. फायर एक्सीडेंट को रोकने के लिए […]

विज्ञापन

पांच माह में अगलगी की 103 घटनाओं पर पायी सफलता

नवादा : आग पर काबू पाने की सरकारी व्यवस्था ने पिछले पांच माह में जिले के 103 अगलगी की घटनाओं पर काबू पाया है. अग्निशमन दल की तैयारी विपत्ति के अलावा होनेवाली संभावित घटनाओं को लेकर भी होती हैं. फायर एक्सीडेंट को रोकने के लिए जिला मुख्यालय के अलावा हिसुआ, रजौली, वारिसलीगंज, कौआकोल, सिरदला आदि में इंतजाम किया गया है. जिला सहायक फायर स्टेशन पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हर तरह के फायर एक्सीडेंट से निबटने के लिए सदैव तत्पर हैं. उन्होंने कहा कि नौ फायर मैन की मदद से जिला मुख्यालय में आगजनी की घटनाओं को ससमय रोक पाने में सफलता मिल रही है. दमकल व कर्मियों की मौजूदगी से सूचना मिलने के बाद घटनाओं की सूचना मिलने पर जल्द से जल्द पहुंचने की कोशिश होती है.
हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने में देरी के कारण कई खलिहानों में अगलगी की घटनाएं हुई हैं. इस वर्ष गेहूं के खेत में अगलगी की घटनाएं अधिक हुई हैं. विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच माह में लगभग 103 अगलगी की घटनाओं को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया गया हैं. आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल नौ बड़ी व छोटी दमकल गाड़ियां हैं. आग पर काबू पाने के लिए कई बार नये तरीके भी अपनाये जाते हैं़ तेल से लगी आग आग को फॉम और पानी को मिला कर बुझाते हैं.
कर्मियों की सुरक्षा के लिए जैकेट
दमकल कर्मियों की सुरक्षा के लिए जिले में एक सुरक्षा जैकेट भी उपलब्ध है, जो विपरीत परिस्थिति में फंसे लोगों को बचाने के लिए फायरकर्मी पहन कर जाते हैं. राज्य सरकार से एक बड़ी दमकल गाड़ी तथा कुछ सुरक्षा जैकेट्स की मांग की गयी है.
जिले में गाड़ियों की संख्या व कर्मचारी
हिसुआ एक
सिरदला एक
वारिसलीगंज एक
रजौली दो
कौआकोल एक
मुख्यालय में दमकल तीन
बड़ा वाहन एक
टेंपो एक्सएल वाहन एक
मिस टेक्नो वाहन एक
मुख्यालय में कर्मी 13
सिपाही नौ
प्रधान अग्निक हवलदार दो
सब ऑफिसर दो
पर्यटक चालक एक
गृह रक्षक चालक तीन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन