रुपये के बगैर योजनाएं ठप सात निश्चय में गड़बड़ी का लगाया आरोप मुखिया के खिलाफ हुए वार्ड सदस्य

Updated at : 11 May 2018 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
रुपये के बगैर योजनाएं ठप सात निश्चय में गड़बड़ी का लगाया आरोप मुखिया के खिलाफ  हुए वार्ड सदस्य

नवादा : वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर पंचायत के वार्ड सदस्यों द्वारा मगध प्रमंडल आयुक्त, जिला पदाधिकारी व उप विकास आयुक्त को आवेदन देकर सात निश्चय योजना में गड़बड़ी की शिकायत की गयी है. चयनित वार्डों में विकास की राशि मुखिया द्वारा विमुक्त नहीं करने को लेकर शिकायत की गयी है.वार्ड सदस्य ने मुखिया पर आरोप […]

विज्ञापन

नवादा : वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर पंचायत के वार्ड सदस्यों द्वारा मगध प्रमंडल आयुक्त, जिला पदाधिकारी व उप विकास आयुक्त को आवेदन देकर सात निश्चय योजना में गड़बड़ी की शिकायत की गयी है. चयनित वार्डों में विकास की राशि मुखिया द्वारा विमुक्त नहीं करने को लेकर शिकायत की गयी है.वार्ड सदस्य ने मुखिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वार्ड विकास समिति का गठन कई माह पूर्व हो चुका है. सभी वार्ड सचिव का संयुक्त खाता खोला जा चुका है. इसके बावजूद अब तक सात निश्चय योजना की राशि लोगों के खाते में नहीं भेजी गयी है. राशि विमुक्त नहीं कराये जाने के कारण सात निश्चय योजना का कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका है. वार्ड में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी तरफ मुखिया के मनमाने ढंग से सभी वार्डों में राशि खर्च कर रहे हैं. इसको लेकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन