ITI में फिर से एडमिशन का मौका, पास आउट स्टूडेंट्स भी कर सकेंगे आवेदन

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

ITI Admission: अगर आपने पहले आईटीआई किया है या बीच में पढ़ाई छूट गई थी, तो अब आपके पास शानदार मौका है. धनबाद समेत पूरे राज्य के सरकारी आईटीआई संस्थानों में सत्र 2025 के लिए प्राइवेट कैंडिडेट्स के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Jharkhand ITI Admission: धनबाद समेत पूरे राज्य के सरकारी आईटीआई संस्थानों में इस बार एक नया मौका दिया गया है. अगर आप पहले से आईटीआई कर चुके हैं या किसी वजह से डिग्री पूरी नहीं हो पाई थी, तो अब फिर से एडमिशन लेकर उसे पूरा कर सकते हैं. श्रम, नियोजन व कौशल विकास विभाग की ओर से सत्र 2025 के लिए प्राइवेट कैंडिडेट्स के नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Jharkhand ITI Admission में आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2026 तय की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्दी करना होगा. इस बार नियमों में थोड़ा बदलाव किया गया है. आइए डिटेल्स में जानते हैं.

Jharkhand ITI Admission में किन्हें मिलेगा मौका?

जो लोग किसी कंपनी में काम कर रहे हैं और उनके पास काम का अनुभव है लेकिन आईटीआई की डिग्री नहीं है, वे भी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. यानी अब सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अनुभव को भी अहमियत दी जा रही है.

इस एडमिशन में सीटों की संख्या काफी सीमित है. हर ट्रेड में कुल सीटों का सिर्फ 10 प्रतिशत हिस्सा ही प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए रखा गया है. ऐसे में एडमिशन पूरी तरह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा.

धनबाद जिले की बात करें तो यहां के तीन सरकारी आईटीआई संस्थान धनबाद, गोविंदपुर और बाघमारा में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसलिए अगर आप आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें.

चार कैटेगरी में तय होगा एडमिशन

प्राइवेट उम्मीदवारों को चार कैटेगरी में बांटा गया है. पहली कैटेगरी में वे छात्र हैं जो पहले आईटीआई से पास हो चुके हैं. दूसरी में वे शामिल हैं जो पास आउट हैं या अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं.

तीसरी कैटेगरी में वे छात्र आते हैं जिन्होंने अगस्त 2018 तक एससीवीटी के तहत एडमिशन लिया था. वहीं चौथी कैटेगरी में बाकी सभी उम्मीदवार आते हैं, जिनमें 2019 के बाद एडमिशन लेने वाले भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar ITI एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola