लोहरदगा नगर परिषद के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने अब्दुल कादिर, वार्ड पार्षदों ने जताया भरोसा

उपाध्यक्ष पद का चुनाव कराते लोहरदगा के उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद. फोटो: प्रभात खबर
Lohardaga Nagar Parishad: लोहरदगा नगर परिषद में अब्दुल कादिर उर्फ छोटू को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया. किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने से उनका चयन आसान रहा. पार्षदों ने एकमत से समर्थन दिया. कादिर ने शहर के विकास, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का भरोसा जताया है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
लोहरदगा से गोपी कृष्ण की रिपोर्ट
Lohardaga Nagar Parishad: झारखंड के लोहरदगा नगर परिषद में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 12 के पार्षद अब्दुल कादिर उर्फ छोटू को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया. इस चुनाव में सभी वार्ड पार्षदों ने एकजुट होकर उन पर भरोसा जताया. जिले के उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने समाहरणालय में आयोजित समारोह में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया.
बिना मुकाबले जीता चुनाव
उपाध्यक्ष पद के लिए हुए इस चुनाव में किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया. ऐसे में अब्दुल कादिर का निर्विरोध चयन तय हो गया. नगर परिषद के सभी पार्षदों ने आम सहमति से उनके नाम पर मुहर लगाई और उन्हें जीत की बधाई दी. यह चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.
पार्षदों ने जताया भरोसा
नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने एकमत होकर अब्दुल कादिर को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना. पार्षदों का मानना है कि उनके नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी. उनके चयन से नगर परिषद में एक सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है.
विकास को प्राथमिकता देंगे कादिर
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वे नगर के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करेंगे. खासतौर पर साफ-सफाई, जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: जंगल से जलावन की लकड़ी लाने गए थे बुजुर्ग, तभी आकाश से गिरी बिजली, जानें फिर क्या हुआ?
समर्थकों में खुशी की लहर
अब्दुल कादिर के निर्विरोध उपाध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है. लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में लोहरदगा नगर परिषद में विकास कार्यों को गति मिलेगी और शहर की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा.
इसे भी पढ़ें: सरायकेला नगर पंचायत के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए अविनाश कवि, अध्यक्ष का शपथ ग्रहण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




