रिटायर्ड एसआई से लूटे एक लाखॆ
Updated at : 08 May 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : काशीचक थानाक्षेत्र के पाली गांव के सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त एसआई रामदेव यादव से बाइक पर सवार अपराधियों ने एक लाख रुपये से भरा थैला झपट लिया. बताया जाता है कि वह अपनी पोती की शादी के लिए एसबीआई की मुख्य शाखा से रुपये निकाल कर पैदल नवादा रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे […]
विज्ञापन
नवादा : काशीचक थानाक्षेत्र के पाली गांव के सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त एसआई रामदेव यादव से बाइक पर सवार अपराधियों ने एक लाख रुपये से भरा थैला झपट लिया.
बताया जाता है कि वह अपनी पोती की शादी के लिए एसबीआई की मुख्य शाखा से रुपये निकाल कर पैदल नवादा रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. उसी दौरान बैंक से ही पीछा कर रहे झपटमार गिरोह के सदस्यों ने स्टेशन के मुख्य द्वार के पास घटना को अंजाम देकर इंदिरा गांधी चौक की ओर भाग निकले. श्री यादव ने नगर थाने में अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. ज्ञात हो कि अपराध नियंत्रण करने को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. बावजूद घटनाएं हो रही हैं. कैमरे लगे होने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




