AC क्लीनिंग में पानी यूज करें या फोम? जानिए बेहतर कौन

Updated:
विज्ञापन
ac cleaning water vs foam

ac cleaning: foam vs water / ai image

पानी से क्लीनिंग सस्ती और आसान है, लेकिन चिपचिपी गंदगी नहीं निकलती. वहीं फोम क्लीनिंग महंगी है, लेकिन बैक्टीरिया, फंगस और बदबू तक दूर कर देती है.

विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही लोग अपने AC की सर्विसिंग कराते हैं. AC क्लीनिंग के लिए पानी और फोम दोनों तरीकों का इस्तेमाल होता है. लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि AC क्लीनिंग के लिए पानी का इस्तेमाल करें या फोम का? दोनों तरीकों के अपने फायदे और नुकसान हैं. आइए जानते और समझते हैं…..

पानी से AC सर्विसिंग

पानी से क्लीनिंग करना पुराना और आसान तरीका है. इसमें कॉइल और फिल्टर्स को पानी से धोकर साफ किया जाता है. यह सस्ता पड़ता है और इसमें किसी केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए एलर्जी का खतरा भी नहीं रहता.

नुकसान यह है कि चिपचिपी और जमी हुई गंदगी पानी से पूरी तरह साफ नहीं होती. साथ ही ज्यादा पानी इस्तेमाल करने पर इलेक्ट्रिकल पार्ट्स खराब हो सकते हैं.

फोम से AC सर्विसिंग

फोम क्लीनिंग मॉडर्न तरीका है. इसमें डस्ट, ऑयल और चिपचिपी गंदगी आसानी से निकल जाती है. फोम बैक्टीरिया, फंगस और बदबू को भी दूर करता है.

नुकसान यह है कि फोम क्लीनिंग महंगी पड़ती है और इसके लिए प्रोफेशनल इंस्ट्रूमेंट्स की जरूरत होती है.

किसे चुनें?

अगर आप बजट-फ्रेंडली और बेसिक क्लीनिंग चाहते हैं तो पानी से सर्विसिंग ठीक है. लेकिन अगर AC लंबे समय से साफ नहीं हुआ है या उसमें बदबू और फंगस की समस्या है, तो फोम क्लीनिंग ज्यादा असरदार साबित होगी.

ध्यान रहे, एसी की सफाई से पहले पावर बंद करें. बिजली के हिस्सों पर पानी या फोम से जानलेवा करंट लग सकता है. केवल प्रमाणित क्लीनर का उपयोग करें और नाजुक ‘फिन्स’ को प्रेशर से बचाएं. सुरक्षा के लिए मास्क-दस्ताने पहनें और चालू करने से पहले यूनिट को अच्छी तरह सुखाएं. गलत तरीका अपनाने से नुकसान हो सकता है. ऐसे में प्रशिक्षित टेक्नीशियन की मदद लें.

यह भी पढ़ें: AC चलाते हुए भी आधा हो सकता है बिजली बिल, जान लें ये 5 आसान तरीके

यह भी पढ़ें: आपके रूम साइज के हिसाब से कितने टन का AC रहेगा सही? खरीदने से पहले जरूर जानें

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola