गर्मी में फल बेहतर आहार, करें इस्तेमाल

Updated at : 10 Apr 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
गर्मी में फल बेहतर आहार, करें इस्तेमाल

नवादा : मौसम चाहे जो भी हो, अक्सर लोग फलों के सेवन पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं. लेकिन, गर्मी के मौसम में फलाहार को महत्व देने से न सिर्फ चिलचिलाती धूप की तपिश से होनेवाले नुकसान से बचा जा सकता है, बल्कि जटिल रोगों से भी राहत मिलती है. गर्मी में राहत के लिए […]

विज्ञापन

नवादा : मौसम चाहे जो भी हो, अक्सर लोग फलों के सेवन पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं. लेकिन, गर्मी के मौसम में फलाहार को महत्व देने से न सिर्फ चिलचिलाती धूप की तपिश से होनेवाले नुकसान से बचा जा सकता है, बल्कि जटिल रोगों से भी राहत मिलती है. गर्मी में राहत के लिए प्रकृति ने फलों का उपहार दिया है. बाजार में इन दिनों ऐसे फलों की भरमार है.

गर्मी के दिनों में फलों से बेहतर आहार कुछ नहीं है, इस बात का प्रमाण चिकित्सक भी दे रहे हैं. शहर के कुछ जाने-माने चिकित्सकों से हुई बातचीत पर मौसमी फलों के कई फायदे सामने आये.

चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ अखिलेश कुमार मोहन ने कहा कि गर्मी के मौसम में अगर कुछ विशेष फल लिये जाएं, तो बढ़ते तापमान के जटिल रोगों पर पड़ते असर को कम किया जा सकता है. गुर्दे की बीमारी से पीड़ित लोगों को गर्मी में रोजाना सेब जरूर खाना चाहिए. लकवे से पीड़ित व्यक्ति को तरबूज लेना चाहिए. इसमें एंटिआक्सिडेंट पाये जाते हैं, जो इस रोग के असर को कम करते हैं. स्ट्राबेरी में एंजाइम्स पाये जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द या गठिया की तकलीफ बढ़ने पर असरकारक होते हैं. स्ट्राबेरी हृदय रोगियों के लिए भी फायदेमंद है.
पसीने के साथ निकलनेवाले जरूरी तत्वों की भरपाई शीतल पेय नहीं कर पाते. इसके लिए फलों की जरूरत होती है. आम, पपीता और संतरे जैसे पीले रंग के फलों में एंटिआक्सिडेंट और बीटा केरोटिन होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है. गर्मी में बच्चे संक्रमण से पीड़ित हो जाते हैं. ऐसे में उन्हें पीले रंग के मौसमी फल जरूर खिलाने चाहिए. केला और अनानस में विटामिन ई पायी जाती है. यह डायरिया होने से रोकता है. फलों के रस के बजाय पूरा फल खाने को तरजीह दी जानी चाहिए. रस निकाल लेने से विटामिन की मात्रा कम हो जाती है. पूरा फल खाया जाये, तो शरीर में फाइबर और विटामिन की पर्याप्त मात्रा पहुंचती है.
इसके अलावा पपीते में पपेन एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए और पोटाशियम भी पाये जाते है. मौसमी इसमें दिल के लिए लाभदायक पोटाशियम पाया जाता है, साथ ही विटामिन ए और सी भी इसमें भरपूर होता है, जो रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है.अनार में एंटिऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रेंट पाये जाते हैं, जो हृदय और रक्त संचार सुचारू रखने के लिए फायदेमंद है.
कमजोरी को दूर करेगा सेब
सेब: वैज्ञानिक शोधों में साबित हो चुका है कि कैंसर को रोकने में सेब काफी मदद करता है. दिल की बीमारी और कई तरह की कमजोरियों को दूर करने का रामबाण सेब ही है. सेब में शरीर के लिए फायदेमंद एंटी ऑक्सिडेंट्स और पॉलिफेनोल्स भी पाये जाते हैं.
ह्रदय की बीमारी से बचायेगा केला
केला. केला में भरपूर पोटाशियम पाया जाता है. पोटाशियम किडनी के लिए काफी फायदेमंद है. स्वस्थ रहने के लिए भी शरीर में पर्याप्त मात्रा में पोटाशियम रहना अति आवश्यक है. केला खाने से हृदय संबंधित बीमारियों की भी कम आशंका रहती है.
बच्चों के लिए फायदेमंद नाशपाती
नाशपाती : नाशपाती बच्चों के लिए और अधिक फायदेमंद है. छोटे बच्चों को सबसे पहले आहार के रूप में नाशपाती खिलाया जाता है. इसमें जरूरी हाइपोएलर्गेनिक पाया जाता है. यह विटामिन सी का भी अच्छा श्रोत है.
खीरा : खीरे में बीटा केरोटीन तथा विटामिन सी सहित कई लाभदायक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. खीरा में पाए जाने वाले तत्व क्वेरसेटिन प्राकृतिक एंटी-हिस्टेमीन की तरह काम करता है. इससे एलर्जी के कारण होने वाली प्रतिक्रिया में कमी हो सकती है. एंटिऑक्सिडेंट कैंसर से बचाव करने में सहायक होते हैं.
अमरूद भी जरूरी
अमरूद. अमरूद एनर्जी से भरपूर होता है. इसमें फाइबर, विटामिन सी, मैगनीज, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है.
अमरूद भी जरूरी
दिमाग की रक्षा. खीरे में पाया जाने वाला फिसेटिन दिमाग के लिए फायदेमंद होता है. स्मरण शक्ति बढ़ा कर दिमागी कमजोरी से बचाता है़
खीरे से पर्याप्त मात्रा में मिलता है पानी
खीरा में विटामिन, खनिज तथा पोषक तत्व से भरपूर होता है. इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है. इससे शरीर को पानी और ठंडक पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं. खीरा में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए, तथा पोटेशियम , फास्फोरस, कॉपर मेंगनीज, मेग्नेशियम आदि खनिज तत्व पाए जाते हैं. इसमें पाया जाने वाला फिसेटिन नामक विशेष तत्व दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है. इससे मिलने वाले पॉलीफेनोल्स कई प्रकार के कैंसर से बचाते हैं. इसमें घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है लेकिन केलोरी बहुत कम होती है.
तरबूज क्या है, जानें इसके फायदे
तरबूज में बीटा कैरोटिन और लाइकोपिन जैसे पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं. विटामिन सी, कैल्सियम, मैग्निशियम, फाइबर, प्रोटिन, और पोटाशियम भी हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन बी6, नियासिन, थियामिन, और कैरोटीनॉइड और फिओन्यूट्रॉएन्ट्स प्रचूर मात्रा में पाये जाते हैं. तरबूज आपके वजन घटाने के प्रयासों में सहायता कर सकता है. गर्मियों के मौसम में तरबूज एक पसंदीदा फल है, जो न केवल आपके पेट को शांत करने में मदद करता है, बल्कि यह महत्वपूर्ण विटामिन और एंटिऑक्सिडेंट प्रदान करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन