गांवों में स्वच्छता का अलख जगा रहे स्वच्छाग्रही

Updated at : 07 Apr 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
गांवों में स्वच्छता का अलख जगा रहे स्वच्छाग्रही

नवादा : सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम के तहत जिले के सभी पंचायतों में मॉर्निंग फॉलोअप,रात्रि चौपाल,गड्ढ़ा खोदो अभियान, प्रभातफेरी, रैली, चलचित्र प्रदर्शन आदि कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया. गौरतलब है कि जिले में खुले में शौच से मुक्ति व व्यक्तिगत स्वच्छता को बढ़ावा देने को लेकर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. […]

विज्ञापन

नवादा : सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम के तहत जिले के सभी पंचायतों में मॉर्निंग फॉलोअप,रात्रि चौपाल,गड्ढ़ा खोदो अभियान, प्रभातफेरी, रैली, चलचित्र प्रदर्शन आदि कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया. गौरतलब है कि जिले में खुले में शौच से मुक्ति व व्यक्तिगत स्वच्छता को बढ़ावा देने को लेकर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

इस कार्यक्रम के द्वारा सात दिनों में 30 हजार 800 (तीस हजार आठ सौ) शौचालय का निर्माण होगा जिसके तहत जिले में व्यक्तिगत शौचालय की संख्या पचास प्रतिशत से अधिक हो जायेगी. रजौली, सिरदला, नरहट, नवादा, गोविन्दपुर, हिसुआ के सभी चयनित पंचायतों में जिले के वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने गांवों में पहुंच कर सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम में भाग लिया.

गोविंदपुर में उप विकास आयुक्त एसएम कैसर सुल्तान, नरहट में नजारत उपसमाहर्त्ता हरेन्द्र राम, नवादा में अनुमंडल पदाधिकारी राजेष कुमार ने पंचायतों में पहुंचकर कई कार्यक्रमों में भाग लिया. नवादा के देदौर पंचायत के धीरज नगर और तेतरिया में बीडिओ प्रभाकर कुमार व एसडीओ नवादा राजेश कुमार ने गड्ढ़ा खोदो अभियान के अलावा कई जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया. रजौली बीडिओ अमरेन्द्र मिश्रा ने अमामा पश्चिम में गड्ढ़ा खोदो अभियान में भाग लिया.

गांववालों को किया गया प्रोत्साहित
नरहट के सैदपुर, कौआकोल के लालपुर, मेसकौर के तेतरिया, हिसुआ के चितरघट्टी सहित सभी चयनित पंचायतों में छत्तीसगढ़ से आये स्वच्छाग्रहियों ने स्थानीय स्वच्छाग्रहियों व जन प्रतिनिधियों की मदद से जागरूकता कार्यक्रम चलाया. डीएम कौशल कुमार स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा सभी संबंधित बीडीओ एवं वरीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाये हुए हैं. उनके द्वारा कई अच्छे प्रदर्शन करने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारियों को विशेष कर एमआईएस इंट्री में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है.
नौ को दल को रवाना करेंगे डीएम
10 अप्रैल 2018 को पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतीहारी के गांधी मैदान में सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह का मुख्य कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री का आगमन प्रस्तावित है. नवादा जिले के भी स्वच्छाग्रही एवं छत्तीसगढ़ से आये स्वच्छाग्रहियों के दल को उक्त कार्यक्रम में भाग लेने को नौ अप्रैल को डीएम कौशल कुमार समाहरणालय से रवाना करेंगे.
पीएनबी शाखा प्रबंधक व मुखिया पुत्र पर मुकदमा
चेक में गलती होने से नहीं हुआ था भुगतान
शाखा प्रबंधक ने परमा पंचायत की मुखिया दर्शनिया देवी के पुत्र रामाधीन चौहान के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज प्राथमिकी में परमा पंचायत के मुखिया पुत्र द्वारा बैंक के कार्य में बाधा पहुंचाने, अभ्रद व्यवहार करने व जान से मारने की धमकी देने की बात कही गयी है. आरोप है कि परमा पंचायत के वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति वार्ड 10 का खाता पीएनबी शाखा में है. खाताधारी प्रमोद पंडित और मंजू देवी है. राशि निकासी के लिए चेक दिया गया था. उक्त चेक में त्रुटि रहने के कारण राशि का भुगतान नहीं हो पाया. इस मामले को लेकर मुखिया पुत्र ने मोबाइल फोन से अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी. इस घटना की जानकारी डीएम समेत अन्य अधिकारी को भी दी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
आरोप निराधार
परमा पंचायत के मुखिया पुत्र रामाधीन चौहान से पूछे जाने पर बताया कि आरोप निराधार है. कहा कि मुझे राजनैतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. शाखा प्रबंधक के माध्यम से मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है.
छह माह के बच्चों को जरूर दें पोषक आहार
समाज को तोड़नेवाली शक्तियों से रहें दूर : प्रसाद
अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना भाजपा का सिद्धांत
नेताओ ं की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया याद
वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को देश कभी भूल नहीं सकता है. उनका देश के प्रति समर्पण ही था कि उन्होंने मंत्री पद छोड़ कर एक देश, एक प्रधान, एक संविधान के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी. स्थापना दिवस पर अपने नेताओं की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. जिला प्रभारी अनिल स्वामी ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि एक ऐसे संगठन के कार्यकर्ता हैं, जिसका परचम आज पूरे विश्व में लहर रहा है. कार्यकर्ता मिल कर पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे.
राष्ट्र की समृद्धि की रक्षा के लिए लिया संकल्प
जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू ने कहा कि शून्य से आगे बढ़ते हुए समाज को एकजुट कर पार्टी ने आज केंद्र व राज्यों में सरकार बनायी है. कार्यकर्ता आधारित पार्टी होने के कारण ही छोटे स्तर से शुरुआत करने वाला कार्यकर्ता भी आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद पर पहुंच पाता है. पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार सिन्हा कहा कि इस अवसर पर हम संकल्प लें कि दल और राष्ट्र की समृद्धि की रक्षा के लिए अपना तन, मन और धन समर्पित कर देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन