पुलिस पर पथराव, कई जख्मी, जीप भी क्षतिग्रस्त

Updated at : 26 Jan 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव, कई जख्मी, जीप भी क्षतिग्रस्त

अपराधियों की गिरफ्तार के आश्वासन पर माने ग्रामीण पकरीबरावां : मुख्यालय के पकरी गांव में गुरुवार की सुबह युवक की हत्या के बाद से दहशत व आक्रोश का माहौल बना हुआ है. घटनास्थल पर देर से पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया. इससे पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गयी. एसआई शमशेर आलम व चालक राकेश […]

विज्ञापन

अपराधियों की गिरफ्तार के आश्वासन पर माने ग्रामीण

पकरीबरावां : मुख्यालय के पकरी गांव में गुरुवार की सुबह युवक की हत्या के बाद से दहशत व आक्रोश का माहौल बना हुआ है. घटनास्थल पर देर से पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया. इससे पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गयी. एसआई शमशेर आलम व चालक राकेश कुमार जख्मी हो गये.अन्य कई पुलिसकर्मी के भी चोटिल होने की सूचना है.
ग्रामीणों का आक्रोश देख थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत तमाम पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए. जान बचा कर भागे थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना वरीय अधिकारी को देकर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की़
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रीप्रकाश सिंह के निर्देश पर रोह, वारिसलीगंज, धमौल सहित अन्य थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रीप्रकाश सिंह, अंचल अधिकारी राजेश रंजन, बीडीओ रवि जी, इंस्पेक्टर मनोज सुमन भी पहुंचे़ स्थानीय अजय कुमार रविकांत, संजय यादव, अनिल यादव, प्रकाश यादव सहित अन्य ने परिजनों को समझा-बुझा कर अधिकारियों के समक्ष लाया और न्याय दिलाने की बात कही. परिजनों ने हत्या में शामिल अपराधियों के नाम बताये़ मृतक के पिता के फर्द बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी. मृतक के पिता श्रवण यादव ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को बताया कि दो माह पूर्व जो सुलह किया गया था, उसमें थानाध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों से बांड भरवा कर समझौता कराया गया था़ आश्वासन दिया गया था कि किसी प्रकार की घटना उनके परिवार के साथ नहीं होगी. परंतु, यह घटना थानाध्यक्ष की निष्क्रियता के कारण हुई है. इसको लेकर परिजनों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन