''सच्ची आजादी'' फिल्म का हुआ मुहूर्त
Updated at : 25 Oct 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : शुभ दीपावली फिल्म निर्माण के बाद जिला के युवाओं में फिल्म निर्माण एवं उसके प्रदर्शन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. स्थानीय कालाकारों की टीम से सजी नयी फिल्म सच्ची आजादी का मुहूर्त मंगलवार को किया गया. निर्दोष सिने आर्ट के बैनर तले अशिक्षा, पर्यावरण प्रदूषण, अन्याय, भ्रष्टाचार आदि राष्ट्रीय समस्याओं […]
विज्ञापन
नवादा : शुभ दीपावली फिल्म निर्माण के बाद जिला के युवाओं में फिल्म निर्माण एवं उसके प्रदर्शन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. स्थानीय कालाकारों की टीम से सजी नयी फिल्म सच्ची आजादी का मुहूर्त मंगलवार को किया गया. निर्दोष सिने आर्ट के बैनर तले अशिक्षा, पर्यावरण प्रदूषण, अन्याय, भ्रष्टाचार आदि राष्ट्रीय समस्याओं को केंद्र में रख कर यह लघु फिल्म बनायी जा रही है. फिल्म के लेखक डॉ गोपाल प्रसाद ‘निर्दोष’ ही इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं जबकि डीओपी राज आर्यन इस फिल्म को शूट कर रहे हैं.
श्रेया सिंह, अरशद गालिब, रवि वर्मा, समीर राज, एदीप राज, मयंक वर्मा, सावन कुमार, संतोष भट्ट, आकाश, शुभांष, प्रेमलूथरा, रॉक सोनू, संत रंजन, प्रशांत, विक्रम उत्कर्ष, नीतीश, सार्थक आदि कलाकारों से सजी इस फ़िल्म में वर्तमान राष्ट्रीय समस्याओं को मुद्दा बना कर समाधान देने का प्रयास किया गया है. कलाकार राहुल वर्मा के मुंबई से लौटने के बाद जिला में फिल्म व कला को लेकर एक नया माहौल बना है. चाइल्ड फिल्म सोसाईटी ऑफ इंडिया के द्वारा यहां के बाल कलाकारों को तैयार कर फिल्म मेकिंग का काम किया जा रहा है.
इसके अलावे स्थानीय कलाकारों के साथ सिरियल व सिनेमा से जुड़े अन्य काम शुरू करने की बात नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया है.सच्ची आजादी फिल्म कला प्रर्दशन के साथ ही मैसेज देने का काम भी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




