बहन की शादी में दिल्ली से लौटे भाई की पीट-पीटकर हत्या, मां बोली- मेरे बेटे का क्या कसूर था

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल की तस्वीर

Patna Crime News: पटना में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक के परिजनों ने बीच रोड पर शव को रखकर जमकर हंगामा किया. जानकारी के मुताबिक, वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 3 दिन पहले ही आया था. फिलहाल, पुलिस हत्यारों की छापेमारी में जुटी है.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना के दानापुर में तकिया पर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने एक युवक को ईंट पत्थर, लाठी-डंडे और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. घटना गुरुवार को हुई थी. ऐसे में मृतक बिट्टू के आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शुक्रवार की सुबह दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. लोगों ने रोड पर शव को रखकर प्रदर्शन किया.

गुरुवार को क्या हुई थी घटना?

प्रदर्शन की वजह से अवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. गुरुद्वारा रोड चौधराना रोड निवासी विनय कुमार सिंह के 25 साल के बेटे बिट्टू उर्फ पलकिया गुरुवार की शाम में तकियापार मोड़ के पास चाय दुकान पर चाय पी रहे थे. इसी दौरान 20 से 25 युवकों ने बिट्टू को दुकान से खींच कर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और रॉड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

आक्रोशितों ने बीच रोड पर किया हंगामा

घटना के बाद बिट्टू को पटना के निजी अस्पताल में ले जाने के दौरान ही देर रात मौत हो गई थी, जिसके बाद शुक्रवार को सुबह शव आने के बाद मृतक बिट्टू के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने बीच सड़क पर बिट्टू के शव को रखा और जमकर आगजनी की. परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की. लगभग दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह से ठप रहा.

मृतक की मां और नानी ने क्या की मांग?

घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी पर अड़े रहे. पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया. मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने कहा मेरे बेटे ने क्या कसूर किया था कि उसे इतनी बेरहमी से मार दिया गया. जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक रोड जाम रहेगा.

मृतक की नानी ने बताया कि बिट्टू बचपन से ननिहाल में ही रहता था और परिवार का बेहद लाडला था. वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि हत्या के विरोध में परिजनों ने सड़क जाम किया था, जिसे समझाकर हटाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Also Read: बिहार में पहली बार ग्रीन-टेक कॉनक्लेव, किसान सीखेंगे टेक्नोलॉजी बेस्ड खेती में नए प्रयोग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन