बाजार में लौटी रौनक, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

Photo: Freepik
Indian Stock Market 20 March 2026: भारी गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला है. कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी से निवेशकों को बड़ी राहत मिली है. जानिए आज के टॉप सेक्टर्स का हाल.
Indian Stock Market 20 March 2026: कल की भारी गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार की सुबह राहत भरी रही है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन पर बाजार हरे निशान के साथ खुला. निफ्टी 50 करीब 108 अंकों की बढ़त के साथ 23,110 के स्तर पर ओपन हुआ, वहीं सेंसक्स भी 352 अंकों की उछाल लेकर 74,559 पर पहुंच गया.
क्यों आई अचानक बाजार में ये तेजी?
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में इस रिकवरी के पीछे सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतों में गिरावट है. मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद जगी है. इजरायल की ओर से आए बयानों के बाद यह साफ हुआ है कि ईरान के तेल ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. इसी खबर के चलते कच्चा तेल, जो कल 118 डॉलर के ऊंचे स्तर पर था, गिरकर 106 डॉलर के आसपास आ गया है. तेल सस्ता होने से भारतीय बाजार को काफी सहारा मिला है.
किन सेक्टर्स ने कराई निवेशकों की चांदी?
आज बाजार के लगभग सभी हिस्सों में खरीदारी देखने को मिली. सबसे ज्यादा जोश सरकारी बैंकों (PSU Banks) में दिखा, जो करीब 2.93% तक उछल गए. इसके अलावा आईटी (IT), ऑटो और मीडिया सेक्टर्स में भी अच्छी खरीदारी रही. छोटे और मंझोले शेयरों (Midcap & Smallcap) ने भी 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की. हालांकि, HDFC Bank के शेयरों में गिरावट देखी गई. बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे की खबर से निवेशक थोड़े परेशान दिखे, जिससे शेयर की कीमत 791 रुपये तक गिर गई.
दुनिया भर के बाजारों का क्या है हाल?
अगर हम ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो वहां मिला-जुला असर दिख रहा है. जापान का निक्केई (Nikkei) 3% से ज्यादा टूट गया, जबकि ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में तेजी रही. अमेरिकी बाजार (Dow Jones और Nasdaq) भी कल लाल निशान में बंद हुए थे. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों तक बाजार में यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के करीब पहुंचा, क्या अब कम होगा युद्ध का बड़ा खतरा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










