वर्ल्ड हेरिटेज साइट नालंदा में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

बिहारशरीफ : प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. 2016 में जून-जुलाई माह में नालंदा खंडहर यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल होने के बाद से यहां आने वाले पर्यटकों में इजाफा हुआ है. 2015-16 […]
बिहारशरीफ : प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. 2016 में जून-जुलाई माह में नालंदा खंडहर यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल होने के बाद से यहां आने वाले पर्यटकों में इजाफा हुआ है. 2015-16 में यहां आने वाले देशी पर्यटकों की संख्या 6 लाख 7445 थी, वहीं 24129 विदेशी पर्यटक आये. 2016-17 में यहां 6 लाख 40 हजार से अधिक देशी पर्यटक आये,
वहीं 30316 विदेशी पर्यटकों ने नालंदा के वर्ल्ड हेरिटेज साइट का अवलोकन किया. यहां आने वाले देशी -विदेशी पर्यटकों की संख्या में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, वहीं इनसे होने वाली आमदनी में करीब 15 फीसदी का इजाफा हुआ है. प्राचीन भारत में अपने तरह से इस अनोखे विवि, जो पूरे विश्व में ज्ञान के लिए प्रसिद्ध था, को देखने के लिए लोग खींचे चले आ रहे हैं. वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल होने के बाद इस प्राचीन विश्वविद्यालय की महत्ता को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है.
यहां आकर देशी-विदेशी पर्यटक विवि की खूबियों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक यहां शार्क व बिम्सटेक देशों से आ रहे हैं. यूरोपियन कंट्री, इंगलैंड, चीन व बौद्ध धर्मावलंबी देशों से प्रतिवर्ष बढ़ी संख्या में विदेशी पर्यटक नालंदा आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




