दुष्कर्म का किया प्रयास, तो पंचायत ने सुनाया फरमान, सिर मुंडवा कर गांव में घुमाया

Updated at : 10 Aug 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का किया प्रयास, तो पंचायत ने सुनाया फरमान, सिर मुंडवा कर गांव में घुमाया

अकबरपुर : महानंदपुर महादलित टोले में एक युवक को महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास में गांववालों ने सिर मुड़वा कर भैंस पर बैठा कर पूरे गांव में घुमाया. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह महिला घर में अकेली थी. उसी दौरान गांव का ही बालचंद मांझी घर में घुस गया और महिला के […]

विज्ञापन
अकबरपुर : महानंदपुर महादलित टोले में एक युवक को महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास में गांववालों ने सिर मुड़वा कर भैंस पर बैठा कर पूरे गांव में घुमाया. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह महिला घर में अकेली थी. उसी दौरान गांव का ही बालचंद मांझी घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा.
महिला ने इसका विरोध किया और शोर मचाने लगी. महिला की चीख सुन कर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे. महिला ने अपने साथ हुई घटना की आपबीती लोगों को सुनायी. इस पर महिला के घर में रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. घटना के बाद पंसस पंकज सिंह द्वारा गांव में ही पंचायत बैठायी गयी. इसमें हुए निर्णय के बाद युवक का सिर मुड़वा कर उसे भैंस पर बैठा कर गांव में घुमाया गया. उस पर 3100 रुपये का अर्थ दंड भी लगाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन