स्कूली वाहन पलटने से सात बच्चे घायल
Updated at : 10 Aug 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

रजौली. प्रखंड के पश्चिमी पंचायत के प्राणचक गांव के कोनिबरटोले के पास स्कूली बच्चों से भरा मैजिक वाहन पलट गया. इसमें सात बच्चे घायल हो गये. बताया जाता है कि भटोलिया गांव के समीप संत जोसेफ स्कूल में पढ़नेवाले 12 बच्चों को परसा, ढाव, विनोबानगर व प्राणचक गांव से लेकर वाहर आ रहा था. बच्चों […]
विज्ञापन
रजौली. प्रखंड के पश्चिमी पंचायत के प्राणचक गांव के कोनिबरटोले के पास स्कूली बच्चों से भरा मैजिक वाहन पलट गया. इसमें सात बच्चे घायल हो गये. बताया जाता है कि भटोलिया गांव के समीप संत जोसेफ स्कूल में पढ़नेवाले 12 बच्चों को परसा, ढाव, विनोबानगर व प्राणचक गांव से लेकर वाहर आ रहा था. बच्चों को लाने के क्रम में कोनिबर के पास वाहन पलट गया. इसमें वेदव्यास कुमार के बेटे लकी राज घायल हो गये. उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छह बच्चों का इलाज निजी क्लिनिकों में कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




