वृषभ राशिफल 21 मार्च 2026: क्या आज परिश्रम का मिलेगा फल या आर्थिक मामलों में रखनी होगी सावधानी?

Updated at : 21 Mar 2026 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishabh Rashifal

आज 21 मार्च का वृश्चिक राशिफल

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं. मीन राशि में स्थित शुक्र और शनि के प्रभाव से सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा लेकिन मानसिक शांति रहेगी. धार्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है और आप दान-पुण्य में समय बिताएंगे.

करियर-बिजनेस: बिजनेस के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा, हालांकि कुम्भ के राहु-बुध कुछ भ्रम पैदा कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा, इसलिए आपको अपनी मेहनत पर ही भरोसा करना चाहिए. विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, पर धन के लेनदेन में सावधानी बरतें.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की विशेष आवश्यकता है. जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, जिससे घर का माहौल प्रभावित हो सकता है. शांति और धैर्य से काम लें और पार्टनर की बात सुनने की कोशिश करें ताकि तनाव न बढ़े.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आज आपको थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि नींद की कमी हो सकती है. आँखों में जलन या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए काम के बीच-बीच में आराम जरूर करते रहें. ठंडी चीजों के सेवन से बचें और संतुलित आहार लें ताकि पाचन तंत्र सही ढंग से काम करें.

सावधानी: अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं और अनजान लोगों पर भरोसा करने से आज बचें.
उपाय: शनिवार के दिन शनि मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाना आपके लिए उत्तम रहेगा.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola