मजदूरविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
Updated at : 10 Aug 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य किसान सभा के सदस्यों ने समाहरणालय पर दिया धरना नवादा नगर : राज्य किसान सभा के आह्वान पर जिला किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय में धरना प्रदर्शन किया. जगदीश यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मजदूर व किसान विरोधी नीतियों पर चिंता जतायी गयी. कार्यक्रम में मंत्री रामयतन सिंह ने कहा कि […]
विज्ञापन
राज्य किसान सभा के सदस्यों ने समाहरणालय पर दिया धरना
नवादा नगर : राज्य किसान सभा के आह्वान पर जिला किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय में धरना प्रदर्शन किया. जगदीश यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मजदूर व किसान विरोधी नीतियों पर चिंता जतायी गयी.
कार्यक्रम में मंत्री रामयतन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन नहीं दी जा रही है़ आवेदन करने वालों में 99 प्रतिशत लोग महादलित परिवार से आते हैं. बावजूद योजना की अनदेखी की जा रही है़ सामाजिक सुरक्षा पेंशन को सुगम नहीं बनाया गया है यही कारण है कि इसमें अनियमितता का बोलबाला है. इंदिरा आवास योजना का भी लाभ बिचौलियों के कारण सही लाभुक तक नहीं पहुंच पाता है. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका संघ के जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक गणेश शंकर विद्यार्थी आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में मुकलेश कुमार, ब्रजेंद्र कुमार वर्मा, गीता देवी, आदि ने अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




