दो घंटे तक जाम रहा एनएच 31

Updated at : 07 Aug 2017 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
दो घंटे तक जाम रहा एनएच 31

घायल व्यक्ति की सदर अस्पताल में मौत हो जाने से बिगड़े हालात घटना के विरोध में गांववालों ने शव के साथ किया प्रदर्शन नवादा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर आमीपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में होने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम […]

विज्ञापन
घायल व्यक्ति की सदर अस्पताल में मौत हो जाने से बिगड़े हालात
घटना के विरोध में गांववालों ने शव के साथ किया प्रदर्शन
नवादा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर आमीपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में होने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया़
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम आमीपुर निवासी 50 वर्षीय राजकुमार चौधरी बाइक की चपेट में आ गया था. इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राजकुमार गांव के समीप सड़क पर कर रहे थे कि घटना हो गयी. इलाज के दौरान मौत हो जाने से गांववालों ने शव के साथ सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
सुबह करीब दो घंटे तक एनएच जाम रहा़ रोड जाम रहने से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी थीं. पुलिस ने जाम हटाने का बहुत प्रयास किया, परंतु ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर डटे रहे़ बीडीओ प्रभाकर सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया और कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मुखिया की ओर से तीन हजार रुपये दाह संस्कार के लिए दिये गये. इसके बाद सड़क जाम हटा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन