क्रिकेटरों को अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम
Updated at : 02 Aug 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तहत आयोजित अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिला के क्रिकेटरों को इनाम बिहार स्टेट टीम के अंडर 16 में चयन के रूप में मिला. बिहार स्टेट टीम के अंडर 16 में जिले के क्रिकेटर राजीव नयन,दीपक कुमार व अजय यादव का चयन हुआ है. अंडर […]
विज्ञापन
नवादा : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तहत आयोजित अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिला के क्रिकेटरों को इनाम बिहार स्टेट टीम के अंडर 16 में चयन के रूप में मिला.
बिहार स्टेट टीम के अंडर 16 में जिले के क्रिकेटर राजीव नयन,दीपक कुमार व अजय यादव का चयन हुआ है. अंडर 19 में दो क्रिकेटर सावन सिंह व रिषभ राज का चयन किया गया है. अंडर 23 टीम में आशुतोष का चयन स्टेट कैंप के लिये हुआ है. इसके अलावे सबसे बड़ी सफलता प्रमोद कुमार व राहुल यादव ने रणजी ट्रॉफी कैंप में अपनी जगह बना कर नवादा को दी है. नवादा के इतिहास ऐसा पहली बार हुआ कि इतने क्रिकेटरों का चयन एक साथ स्टेट कैंप के लिए हुआ.
खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के अध्यक्ष रोहित सिन्हा, सचिव मनीष कुमार आनंद, उपाध्यक्ष रंजीत पटेल, रवि सिन्हा, आशुतोष चंद्रा, यशवंत सिन्हा, राजेश कुमार, मनीष कुमार गोविंद,अरुण यादव,अजय कुअंर, सुरेश यादव, राजेश कुमार मुरारी, श्यामदेव, रितेश कुमार, रितेश कुमार मंशु आदि ने क्रिकेटरों के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. वहीं, बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गोपाल बोहरा ने नवादा के खिलाड़ियों को विशेष रूप से बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




