अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार
Updated at : 02 Aug 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : जिले में पिछले दिनों एक अश्लील वीडियो के वायरल होने के मामले में शहर के एक शिक्षक को बदनाम करने के साजिश पर से पर्दा उठ गया है़ वीडियो के साथ वाट्सअप पर यह लिख कर वायरल किया जा रहा था कि नवादा का शिक्षक विक्की कुमार का वीडियो है़ इस संबंध में […]
विज्ञापन
नवादा : जिले में पिछले दिनों एक अश्लील वीडियो के वायरल होने के मामले में शहर के एक शिक्षक को बदनाम करने के साजिश पर से पर्दा उठ गया है़ वीडियो के साथ वाट्सअप पर यह लिख कर वायरल किया जा रहा था कि नवादा का शिक्षक विक्की कुमार का वीडियो है़ इस संबंध में शहर के कोचिंग संचालकों ने इसका विरोध कर नगर थाना को आवेदन दिया था़
नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि कोचिंग संचालकों ने इसका विरोध कर आवेदन दिया था.इसके आलोक में जिस नंबर से वीडियो वायरल हुआ था, उस नंबर के धारक के नाम से प्राथमिकी दर्ज किया गया़ उन्होंने बताया कि कादिरगंज ओपी के काजीबिगहा निवासी श्रीकांत प्रसाद का पुत्र रवि कुमार को नगर थाना बुलाया गया व उसे गिरफ्तार कर लिया गया़
गिरफ्तार रवि ने बताया कि ऑनेस्टी इज द बेस्ट पॉलिसी ग्रुप में चाइना-2 के नाम से आया हुआ था. इसे फॉरवर्ड किया गया था़ फिलवक्त गिरफ्तार युवक के माध्यम से इसमें जुड़े आगे के लोगों की तलाश में पुलिस जुड़ी हुई है़ इंसपेक्टर ने बताया कि यह वीडियो रोहतास के एक शिक्षण संस्थान के शिक्षक का है़ पुलिस बहुत जल्द उस तक पहुंच कर इस पूरे प्रकरण का पर्दाफाश करने में जुटी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




