हिसुआ विधायक को मंत्री बनाने की मांग
Updated at : 01 Aug 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

पार्टी के खिलाफ मुखर हुए भाजपाई मंत्रिमंडल में नवादा को नजरंदाज किये जाने से आक्रोश राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम, डिप्टी सीएम को मांगपत्र सौंपने का निर्णय नवादा के सांसद गिरिराज सिंह पर लगाया पत्ता काटने का आरोप हिसुआ : हिसुआ विधायक अनिल सिंह को प्रदेश की एनडीए सरकार में मंत्री का पद नहीं दिये जाने को […]
विज्ञापन
पार्टी के खिलाफ मुखर हुए भाजपाई मंत्रिमंडल में नवादा को नजरंदाज किये जाने से आक्रोश
राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम, डिप्टी सीएम को मांगपत्र सौंपने का निर्णय
नवादा के सांसद गिरिराज सिंह पर लगाया पत्ता काटने का आरोप
हिसुआ : हिसुआ विधायक अनिल सिंह को प्रदेश की एनडीए सरकार में मंत्री का पद नहीं दिये जाने को लेकर भाजपाइयों ने हिसुआ में आक्रोश बैठक की. हिसुआ पश्चिमी जिला पार्षद वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता और पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश कुमार के संचालन में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया. कार्यकर्ताओं ने नवादा के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज पर आरोप लगाया और कहा कि उन्हीं के द्वारा पत्ता काटा गया है.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनिल सिंह ने लगातार तीन बार जीत हासिल की है. उनके मुकाबला दिग्गजों से हुआ और उन्होंने विषम परिस्थिति को फेस किया. तीन बार जीत हासिल कर भी वे वरिष्ठ हैं. उनकी उपेक्षा हम कतई बरदाश्त नहीं करेंगे. उन्हें हर हाल में मंत्री का पद मिले. पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, हिसुआ के मदन सिंह, जिला पार्षद वीरेंद्र कुमार सिंह, रजौली के रंजीत सिंह, नरहट के संजय उर्फ मांगो सिंह आदि ने कहा कि सांसद ने बाधा डाली है.
बैठक में सर्वसम्मति से इस मांग का ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत प्रदेश अध्यक्ष, सीएम व डिप्टी सीएम को देने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ताओं ने हर दृष्टिकोण से हिसुआ विधायक को इसका दावेदार बताया. इसमें नवादा के भी हित जुड़े होने की बातें कहीं. पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि 2005 में भी नवादा में पांचों सीट रहते हुए भी एक भी मंत्री यहां से नहीं बने. 2010 में भी नवादा वंचित रह गया. अब जब 2017 में मौका मिला है, तो भी इसे उपेक्षित रखा जा रहा है.
बैठक में नवादा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, हिसुआ नगर अध्यक्ष अशोक चौधरी, हिसुआ प्रमुख ललिता देवी, उपप्रमुख धर्मवीर उर्फ पुकार सिंह, नेमदारगंज के तपेश्वर सिंह, तुंगी मुखिया प्रभावती देवी, मुखिया प्रतिनिधि नरेश सिंह, सरपंच संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, लक्ष्मीकांत उर्फ विगन सिंह, हिसुआ नपं अध्यक्ष कुंती देवी, उपाध्यक्ष शंभु शर्मा, वार्ड पार्षद मंजू देवी, गया प्रसाद, गोपाल चौधरी, पुष्पा कुमारी, छोटी यादव, पंस उर्मिला देवी, सरिता देवी, सरपंच भरत सिंह, लालो मोची, पवन कुमार गुप्ता, पवन सिंह समेत रजौली, नवादा, कौआकोल, नारदीगंज, हिसुआ, नरहट आदि के मंडल अध्यक्ष, हिसुआ क्षेत्र के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पार्षद, नगर अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




