खेत में दौड़ा करेंट, जान बचा कर भागे गांववाले

बीडीओ, सीओ ने ग्रामीणों से बात कर हटवाया जाम गांववालों की शिकायत पर ध्यान नहीं देते अफसर पकरीबरावां : करेंट लगने से दो पशुओं की हुई मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी़ इससे यात्रियों को परेशानी हुई़ जानकारी के मुताबिक मेघीपुर गांव के समीप करेंट लगने से एक बैल की मौत […]
बीडीओ, सीओ ने ग्रामीणों से बात कर हटवाया जाम
गांववालों की शिकायत पर ध्यान नहीं देते अफसर
पकरीबरावां : करेंट लगने से दो पशुओं की हुई मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी़ इससे यात्रियों को परेशानी हुई़ जानकारी के मुताबिक मेघीपुर गांव के समीप करेंट लगने से एक बैल की मौत हो गयी. गांव के बौधु मांझी अपने बैल के साथ खेत जोत कर घर लौट रहे थे. खेत में लगे पोल की अर्थिंग की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही बैल की मौत हो गयी. हालांकि इस घटना में कई लोगों की जान बची. अचानक खेत में करेंट का प्रभाव तेजी से हुआ. लोग खेत छोड़ कर भागे.
विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा पशु को भुगतना पड़ा. ग्रामीण बताते हैं कि इससे पूर्व भी कई बार ऐसी घटना घटी है.बावजूद विभाग कुछ भी नहीं करता है.रविवार की यह दूसरी घटना है. पहली घटना सुबह में मदनपुर गांव में घटी. गांव के ग्रामीणों ने नवादा-जमुई पथ को घंटों जाम कर स्थानीय प्रशासन व बिजली कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. गौरतलब हो कि सदनपुर गांव के रामदेव यादव अपनी भैंस को खेत में चरा रहे थे. इसी दौरान हाइटेंशन तार भैंस पर गिर गयी.
इससे भैंस ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इससे गुस्साए लोगाें ने सड़क जाम कर दी. उनका कहना था कि बिजली व्यवस्था व तारों को दुरुस्त करने के लिए कई बार आवेदन दिया गया. बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. जिस खेत में तार गिरा, उस जगह पर काफी लोग मौजूद थे. इत्तेफाक है कि वे लोग कुछ दूरी पर थे.
इससे बड़ा हादसा हट गया. ग्रामीणों ने भैंस के शव को ही सड़क पर रख कर अपना विरोध जताया. कई जगहों से हाइटेंशन तार काफी नीचे से गुजरा है. इससे लोगों में हमेशा डर बना रहता है. घटना की जानकारी होने के बाद सीओ राजेश रंजन व बीडीओ रवि जी व थानाध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर आवागमन बहाल कराया. सड़क जाम रहने के दाैरान यात्रियों व आमलोगों को दिक्कत हुई. कांवरिये भी जाम में फंसे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




