घर से 70 कार्टन शराब जब्त, आरोपित फरार

Updated at : 30 Jul 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
घर से 70 कार्टन शराब जब्त, आरोपित फरार

बिहारशरीफ : चुन्नू शराब के धंधे में इस कदर लिप्त था कि उसने अपने घर को ही शराब का मालखाना बना रखा था. शुक्रवार की मध्य रात्रि पुलिस ने उसके घर के आंगन में गाड़ कर रखे गये 70 कार्टन विदेशी शराब को जब्त कर लिया. हालांकि इस मामले में चुन्नु की गिरफ्तारी नहीं हो […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : चुन्नू शराब के धंधे में इस कदर लिप्त था कि उसने अपने घर को ही शराब का मालखाना बना रखा था. शुक्रवार की मध्य रात्रि पुलिस ने उसके घर के आंगन में गाड़ कर रखे गये 70 कार्टन विदेशी शराब को जब्त कर लिया. हालांकि इस मामले में चुन्नु की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है. शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह निवासी स्वर्गीय रियाज का पुत्र चुन्नू काफी समय से शराब के धंधे में लिप्त था.

शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए डीएसपी मुख्यालय इमरान परवेज ने बताया कि चुन्नू के संबंध में पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि वह झारखंड सहित दूसरे राज्यों से शराब की बड़ी खेप लाकर अपने घर के आंगन व घर के दूसरे स्थानों पर लाकर गाड़ देता है. इस धंधे में उसके कई करीबियों का भी हाथ रहता है. सूचना के बाद डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जब थाना क्षेत्र के सोहडीह निवासी चुन्नू के घर पर दबिश दी गयी तो वह उस वक्त घर के आंगन में शराब को ठिकाने लगा रहा था. पुलिस को आता देख वह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके से 70 कार्टन शराब बरामद किया है.

प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि इस मामले में फरार शराब तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है. गिरफ्तारी को लेकर उसके कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस को ऐसी सूचनाएं मिल रही है कि चुन्नु के संबंध सूबे के कई बड़े शराब माफियाओं से हैं. छापेमारी में एसडीपीओ सदर निशित प्रिया, सोहसराय इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.एसडीपीओ निशित प्रिया ने बताया कि जिस घर से शराब की इतनी बड़ी खेप पुलिस ने जब्त किया है, उस मकान को निकट भविष्य में जब्त कर लिया जायेगा. इस कानूनी कार्रवाई को पूरा करने को लेकर कागजी कार्रवाई तेज कर दी गयी है. मकान जब्त करने से पहले संबंधित मकान मालिक नाम पर पुलिस नोटिस जारी करेगी. एसडीपीओ ने बताया कि मकान को सील करने की सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन