बीडीओ समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 14 Jul 2017 9:55 AM (IST)
विज्ञापन

कौआकोल : तत्कालीन बीडीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव, मंझिला पंचायत के तत्कालीन किसान सलाहकार प्रकाश कुमार व बीएओ संजय कुमार चौधरी पर डीजल अनुदान की राशि गबन किये जाने के आरोप में डीएम के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने कौआकोल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मालूम हो कि वर्ष 2012-13 में डीजल अनुदान की […]
विज्ञापन
कौआकोल : तत्कालीन बीडीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव, मंझिला पंचायत के तत्कालीन किसान सलाहकार प्रकाश कुमार व बीएओ संजय कुमार चौधरी पर डीजल अनुदान की राशि गबन किये जाने के आरोप में डीएम के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने कौआकोल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मालूम हो कि वर्ष 2012-13 में डीजल अनुदान की राशि को मंझिला पंचायत के किसान सलाहकार, बीएओ तथा तत्कालीन बीडीओ द्वारा मंझिला पंचायत के दर्जनों किसानों के नाम पर फर्जी अंगूठा व हस्ताक्षर कर लाखों रुपये का गबन कर लिया गया था. इस संबंध में आरटीआइ अभिकर्ता कोल्हुआर निवासी राजबल्लभ सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी हासिल कर फर्जी तरीके से इन पदाधिकारियों द्वारा मिल कर राशि के गबन का आरोप लगा कर कौआकोल के वरीय पदाधिकारी तथा डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




