जगदंबा लाइन होटल से विदेशी शराब बरामद
Updated at : 12 Jul 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

वारिसलीगंज : पुलिस ने सोमवार की रात खरांठ-वारिसलीगंज सड़क स्थित जगदंबा लाईन होटल से विदेशी शराब बरामद किया. वहीं ,पांच धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह ने बताया कि एसपी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में लाईन होटल के बकरी पालन हॉज स्थित तहखाना से रॉयल स्टैग ब्रांड की […]
विज्ञापन
वारिसलीगंज : पुलिस ने सोमवार की रात खरांठ-वारिसलीगंज सड़क स्थित जगदंबा लाईन होटल से विदेशी शराब बरामद किया. वहीं ,पांच धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह ने बताया कि एसपी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में लाईन होटल के बकरी पालन हॉज स्थित तहखाना से रॉयल स्टैग ब्रांड की फुल 675 ,रॉयल स्टैग ब्रांड की हाफ 552 बोतल, बलेन्डर प्राइम ब्रांड की 85 बोतल, सिग्नेचर ब्रांडकी 55 बोतल, 208 केन वीयर, संतरा ब्रांड का मसालेदार देशी शराब की 700 नीब व 103 हॉफ बोतल बरामदगी की गयी.
पुलिस ने माफी गांव निवासी चंदन कुमार, अंकित कुमार, फुकन कुमार उर्फ नयनतोष, सोनु कुमार व दलसिंहसराय निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें होटल संचालक सहित कई डिस्ट्रीब्यूटर का नाम सामने आया है. सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. इस धंधे में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा. वही, गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




