कांग्रेस ने पूर्व विधायक को किया याद, दी श्रद्धांजलि

नवादा नगर : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शोकसभा का आयोजन करके स्व. सुनीला देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया़ पूर्व कांग्रेसी विधायक सुनीला देवी के निधन पर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया था. कार्यकारी अध्यक्ष मो. राजिक अहमद खान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्व. सुनीला देवी की […]
नवादा नगर : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शोकसभा का आयोजन करके स्व. सुनीला देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया़ पूर्व कांग्रेसी विधायक सुनीला देवी के निधन पर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया था. कार्यकारी अध्यक्ष मो. राजिक अहमद खान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्व. सुनीला देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नम आंखों से कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी.
वक्ताओं ने कहा कि राजो बाबू के परिवार से जुड़ी सुनीला देवी शांत, गंभीर,गरीबों, दलितों तथा अल्पसंख्यकों की मदद करनेवाली महिला थीं. कार्यक्रम में कृष्ण कुमार प्रभाकर, प्रो. इलियास उद्दीन, मो. अंसार, एजाज अली मुन्ना, गौतम कुमार गौतम, सूरज यादव, मुकेश कुमार, दिलीप साव, पारसनाथ यादव, महबूब अली, नीलम भारती आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




