शराबबंदी व गश्त लगाने में नहीं बरतें लापरवाही
Updated at : 07 Jul 2017 10:34 AM (IST)
विज्ञापन

शराब बनाने व पीनेवालों के खिलाफ करें कार्रवाई एसडीपीओ ने थानेदारों के साथ की अपराध गोष्ठी नवादा. सदर अनुमंडल अंर्तगत विभिन्न थानेदारों के साथ सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने गुरुवार को अपराध गोष्ठी की. उन्होंने शराबबंदी पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया़ उन्होंने कहा कि सघन छापेमारी अभियान चला कर अपने-अपने क्षेत्रों में जहां […]
विज्ञापन
शराब बनाने व पीनेवालों के खिलाफ करें कार्रवाई
एसडीपीओ ने थानेदारों के साथ की अपराध गोष्ठी
नवादा. सदर अनुमंडल अंर्तगत विभिन्न थानेदारों के साथ सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने गुरुवार को अपराध गोष्ठी की. उन्होंने शराबबंदी पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया़ उन्होंने कहा कि सघन छापेमारी अभियान चला कर अपने-अपने क्षेत्रों में जहां भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री हो रही है, वहां पर सख्त कार्रवाई करें. उन्होंने थानेदारों से कहा कि सूचना मिलने पर कार्रवाई में कोताही नहीं बरतें.
अपराध गोष्ठी में नारदीगंज, हिसुआ, रोह, मुफस्सिल, कादिरगंज, बुंदेलखंड, महिला थाना तथा नगर थाना आदि के पुलिस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया़ उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने सहित पुलिस गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया़ उन्होंने फरार अपराधियों की धर-पकड़ में भी तेजी लाने को कहा. मौके पर नगर थाना प्रभारी अंजनी कुमार, मुफस्सिल थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार, पकरीबरावां इंस्पेक्टर मनोज सुमन, नारदीगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार, रोह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, हिसुआ थाने के राजदेव साव, महिला थाना प्रभारी सुषमा कुमारी आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




