वास्तु के अनुसार बेडरूम में रखें ये 4 चीजें, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और विश्वास

Updated at : 21 Mar 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips for Bedroom by Dr Jai Madaan

प्यार और पॉजिटिव एनर्जी के लिए बेडरूम में जरूर रखें ये चीजें

रिश्तों में खुशहाली और अपनापन बनाए रखना चाहते हैं तो बेडरूम से शुरुआत करें, डॉ. जय मदान के अनुसार कुछ आसान बदलाव आपके रिश्तों में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ा सकते हैं,

विज्ञापन

Vastu Tips for Bedroom: रिश्तों में प्यार, समझ और अपनापन बनाए रखना हर किसी की इच्छा होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बेडरूम का माहौल भी आपके रिश्तों और भावनात्मक जीवन को प्रभावित कर सकता है? वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान के अनुसार, बेडरूम में कुछ छोटी-छोटी चीजें जोड़कर आप अपने रिश्ते में प्यार, पॉजिटिविटी और हार्मनी बढ़ा सकते हैं.

डॉ. जय मदान बताती हैं कि बेडरूम सिर्फ सोने की जगह नहीं होता, बल्कि यह पति-पत्नी या पार्टनर्स के रिश्ते की ऊर्जा का केंद्र होता है. अगर यहां सही ऊर्जा और सकारात्मक माहौल बनाया जाए तो रिश्तों में प्यार और समझ अपने आप बढ़ने लगती है.

हर कपल को पता होने चाहिए बेडरूम के ये वास्तु टिप्स (Vastu Tips for Bedroom for Married Couple)

Vastu Tips for Bedroom for Married Couple
रिश्ते मजबूत करने के उपाय

1. शुक्रवार को गुलाब की पंखुड़ियां रखें

हर शुक्रवार बेडरूम में ताजी गुलाब की पंखुड़ियां रखने से शुक्र ग्रह की एनर्जी बढ़ती है, जो प्रेम, आकर्षण और रोमांस से जुड़ी होती है. इससे रिश्तों में प्यार और मिठास बढ़ती है.

2. परिवार या कपल फोटो साइड वॉल पर लगाएं

अपने पार्टनर या परिवार की फोटो बेडरूम की साइड वाली दीवार पर लगाएं. इससे रिश्तों में बॉन्डिंग और इमोशनल कनेक्शन मजबूत होते हैं. ध्यान रखें कि फोटो सीधे बेड के सामने न हो.

3. लूडो या कार्ड गेम रखें

बेडरूम के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लूडो, कार्ड जैसे छोटे गेम रखें. इससे पार्टनर्स के बीच हल्के-फुल्के और खुशहाल पल बढ़ते हैं और रिश्ता फ्रेंडली बनता है.

4. हफ्ते में एक बार मोमबत्ती जलाएं

दक्षिण, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में हफ्ते में एक बार कैंडल जलाने से रिश्तों में पैशन और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है.

ये छोटी-छोटी चीजें सिर्फ बेडरूम डेकोर नहीं बढ़ातीं, बल्कि रिश्तों में प्यार, अपनापन और पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ाती हैं. अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं.

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola