बक्सर में जवानों को दौड़ा-दौड़ा पीटा
Updated at : 04 Jul 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

चेिकंग के दौरान बालू मािफयाओं ने िकया हमला, तीन िगरफ्तार बक्सर : बक्सर में बालू माफियाओं ने चेकिंग के दौरान सोमवार को पुलिस बल पर हमला बोल दिया. इस दौरान माफियाओं ने आॅन ड्यूटी जवानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसमें तीन जवान जख्मी हो गये. घटना नगर थाना क्षेत्र की है. घायल जवानों को इलाज […]
विज्ञापन
चेिकंग के दौरान बालू मािफयाओं ने िकया हमला, तीन िगरफ्तार
बक्सर : बक्सर में बालू माफियाओं ने चेकिंग के दौरान सोमवार को पुलिस बल पर हमला बोल दिया. इस दौरान माफियाओं ने आॅन ड्यूटी जवानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसमें तीन जवान जख्मी हो गये. घटना नगर थाना क्षेत्र की है. घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन रेत माफियाओं को पुलिस ने धर दबोचा. वहीं, जवान के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार एसपी उपेंद्र शर्मा के निर्देश पर ओवरलोडिंग वाहनों की जांच की जा रही थी. जवान ऑनड्यूटी अपना कार्य कर रहे थे. इसी दौरान रेत माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस दौरान रेत माफियाओं ने पुलिस बल के जवान शशि शंकर राम तथा दो और जवान जख्मी
बक्सर में जवानों को…
हो गये. जवानों ने इसकी सूचना तुरंत नगर थाने को दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन रेत माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच करते हुए पुलिस बल पर हमला करनेवाले रेत माफियाओं की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. वहीं, पुलिस ने कुछ वाहनों को भी जब्त किया है. घायल जवान शशि शंकर राम को सदर अस्पताल भरती कराया गया. जबकि और दो जवानों को इलाज करने के बाद भेज दिया गया. विदित हो कि इसके पहले भी रेत माफियाओं ने पुलिस बल पर हमला किया था. इस घटना के बाद पुलिस रेत माफियाओं के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




