सुरक्षा बिना काम नहीं करेंगे डॉक्टर
Updated at : 04 Jul 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

नरहट पीएचसी को जलाने की घटना पर चिकित्सकों ने की बैठक घटना की निंदा कर कार्रवाई की मांग की नवादा नगर : डॉक्टरों को काम करने के समय सुरक्षा दिये जाने की मांग के साथ जिले भर के चिकित्सकों की बैठक सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में हुई. सीएस डॉ श्रीनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में […]
विज्ञापन
नरहट पीएचसी को जलाने की घटना पर चिकित्सकों ने की बैठक
घटना की निंदा कर कार्रवाई की मांग की
नवादा नगर : डॉक्टरों को काम करने के समय सुरक्षा दिये जाने की मांग के साथ जिले भर के चिकित्सकों की बैठक सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में हुई. सीएस डॉ श्रीनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में नरहट अस्पताल को जलाने की घटना की निंदा की गयी. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के राज्य अध्यक्ष डॉ ज्ञान भूषण के साथ क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ उमेश वर्मा की उपस्थिति में हुई बैठक में कहा गया कि डॉक्टरों की कमी के कारण कई स्थानों पर एक डॉक्टर को ड्यूटी करनी पड़ती है. इलाज के क्रम में जिस प्रकार का तनाव बना दिया जाता है, यह उचित नहीं है. डॉक्टर अपनी क्षमता व उपलब्ध साधनों के आधार पर मरीजों के इलाज में कोई कसर नहीं रखना चाहते हैं. आक्रामक होकर सरकारी संपत्ति व चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अधिकारी,
कर्मी व डॉक्टरों को नुकसान पहुंचाने का जो प्रयास किया जाता है, वह उचित नहीं है. बैठक में सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अलावा जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत डॉक्टर उपस्थित रहे. संघ से जुड़े चिकित्सकों ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा की गारंटी नहीं देता है, नरहट पीएचसी में इलाज का काम बंद रहेगा. बैठक में डॉ विमल प्रसाद, डॉ जगदीश शर्मा, डॉ एसडी अरैयर, डॉ नीलम कुमारी, डॉ अशोक कुमार सहित कई अन्य डॉक्टर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




