इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू, तैनात रहे मजिस्ट्रेट
Updated at : 04 Jul 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

दो िवषयों में फेल विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल केंद्रों पर गश्त लगाते रहे अधिकारी नवादा नगर : इंटर के कंपार्टमेंटल परीक्षा की शुरुआत सोमवार से हो गयी. जिला मुख्यालय में लड़कियों के लिए प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा तथा अभ्यास मध्य विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाये गये है. लड़कों के लिए शेष मॉडर्न एजुकेशनल […]
विज्ञापन
दो िवषयों में फेल विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल
केंद्रों पर गश्त लगाते रहे अधिकारी
नवादा नगर : इंटर के कंपार्टमेंटल परीक्षा की शुरुआत सोमवार से हो गयी. जिला मुख्यालय में लड़कियों के लिए प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा तथा अभ्यास मध्य विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाये गये है. लड़कों के लिए शेष मॉडर्न एजुकेशनल कैंपस पुलिस लाइन, गांधी इंटर स्कूल, कन्हाई इंटर स्कूल आदि में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. वही, जिला मुख्यालय के अलावा रजौली प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
सभी केंद्रों पर परीक्षा संगीनों के साये में हुआ. सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बलों की तैनाती किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार सहजानंद के अलावा डीपीओ मिथलेश कुमार आदि ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया व केंद्राधीक्षकों को कदाचार मुक्त परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिया. गौरतलब है कि इंटर की परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में फेल करने वाले विद्यार्थियों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है. इस कारण जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करीब चार हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




