नवादा अमझर कुंड हादसे के बाद, एसपी पहुंचे घटनास्थल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

एस पी का निरीक्षण
Nawada News : नवादा जिले के गोविंदपुर स्थित ककोलत जलप्रपात के समीप प्रतिबंधित अमझर कुंड में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी और एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की. वहीं मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
Nawada News : (जावेद नजफ) नवादा जिले के गोविंदपुर स्थित ककोलत जलप्रपात के समीप प्रतिबंधित अमझर कुंड में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी और एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की. वहीं मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
एसपी और एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
हादसे के बाद जिला पुलिस कप्तान अभिनव धीमान और एसडीपीओ गुलशन कुमार घटनास्थल पहुंचे. उनके साथ एफएसएल टीम भी मौजूद रही. अधिकारियों ने डायल 112 टीम, वन विभाग, थाली थाना पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन से आए गोताखोरों से पूरे मामले की जानकारी ली.
परिजनों ने थाना पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
निरीक्षण के दौरान मृतक के परिजनों ने थाली थाना अध्यक्ष दीपक कुमार पर गंभीर आरोप लगाए. परिजनों का कहना था कि शिकायत करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया.
एसपी ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
परिजनों की शिकायत सुनने के बाद अभिनव धीमान ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बीटेक छात्र की डूबने से हुई थी मौत
मृतक की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलधा गांव निवासी धर्मराज उर्फ बिशु के रूप में हुई है. वह हेमंत राज का 20 वर्षीय पुत्र था. बताया गया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ मंगलवार को ककोलत जलप्रपात घूमने आया था.
ककोलत बंद होने पर पहुंच गए थे प्रतिबंधित कुंड
जानकारी के अनुसार एक दोस्त इंजीनियरिंग और दूसरा एमबीबीएस का छात्र है. ककोलत जलप्रपात बंद होने के कारण तीनों युवक पास के प्रतिबंधित अमझर कुंड पहुंच गए, जहां नहाने के दौरान धर्मराज की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










