बिहार में 13 अगस्त तक बनेंगे 1104425 नए राशन कार्ड, रोज जारी होंगे 36 हजार कार्ड

बिहार में बनेंगे 1104425 नए राशन कार्ड (सांकेतिक फोटो)
Bihar New Ration Card: बिहार सरकार ने 13 अगस्त तक 1104425 नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य तय किया है. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी डीएम को रोजाना समीक्षा करने, पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने और हर पात्र परिवार तक राशन कार्ड पहुंचाने का निर्देश दिया है.
Bihar New Ration Card: बिहार में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) को बेहतर बनाने और गरीबों तक राशन पहुंचाने के लिए सोमवार को एक समीक्षा बैठक हुई. बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई इस हाई-लेवल मीटिंग में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अनाज की सप्लाई और सरकारी व्यवस्था को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. इस दौरान फैसला लिया गया कि राज्य में तय सीमा के अंदर खाली पड़े 4693806 स्लॉट को भरने के लिए कुल 1104425 नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे.
13 अगस्त तक का डेडलाइन, रोज बनेंगे 36 हजार से ज्यादा राशन कार्ड
बिहार सरकार ने इस महा-अभियान को पूरा करने के लिए 13 अगस्त की आखिरी तारीख तय की है. काम को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को रोजाना 36814 से ज्यादा नए राशन कार्ड जारी करने का एक कड़ा टारगेट दिया गया है.
मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम और सप्लाई अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि वे 13 अगस्त की डेडलाइन को अंतिम मानकर पूरी ताकत से काम में जुट जाएं.
पटना, वैशाली और मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा राशन कार्ड बटेंगे
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मुताबिक, सबसे ज्यादा नए राशन कार्ड राजधानी पटना जिले में बनाए जाएंगे. पटना में कुल 118649 नए कार्ड जारी होने हैं. इसके लिए हर दिन 3955 राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य है.
इसके बाद दूसरे नंबर पर वैशाली जिला है जहां कुल 103704 कार्ड (3457 रोज) और तीसरे नंबर पर मुजफ्फरपुर जिला है जहां 86175 कार्ड (2873 रोज) बनाए जाएंगे. अधिकारियों को इन जिलों में काम की स्पीड बढ़ाने को कहा गया है.
अरवल में सबसे कम टारगेट, छोटे जिलों को पहले काम खत्म करने का निर्देश
बिहार के अरवल जिले में सबसे कम स्लॉट खाली हैं, इसलिए वहां सिर्फ 2180 नए राशन कार्ड, 73 कार्ड प्रतिदिन जारी करने का लक्ष्य है. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि जिन जिलों में राशन कार्ड बनाने का टारगेट कम है (जैसे अरवल, बक्सर और जहानाबाद), वहां के अधिकारी बिना किसी देरी के अपनी कागजी प्रक्रिया पूरी करें और सबसे पहले अपने जिले का काम 100 परसेंट खत्म करें.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
डीएम खुद करेंगे मॉनिटरिंग, गड़बड़ी करने वालों पर होगी नजर
इस पूरे अभियान में पूरी ईमानदारी और जवाबदेही तय करने के लिए जिला स्तर पर डीएम खुद रोज के कामकाज की समीक्षा करेंगे. लोगों की शिकायतों के निपटारे और राशन कार्ड के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को बेहद आसान और पारदर्शी बनाया जाएगा. सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी गरीब या जरूरतमंद परिवार अपने हक के राशन कार्ड से वंचित न रहे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस, 7 IAS समेत 45 BAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखिए नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










