राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कब चालू होगा? जानिए पिच की मिट्टी से लेकर हाई-टेक पवेलियन तक की सभी जानकारी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 May 2025 1:53 PM

विज्ञापन

राजगीर क्रिकेट स्टेडियम की तस्वीर

Rajgir Cricket Stadium: राजगीर का नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तेजी से अंतिम रूप ले रहा है. 40 हज़ार दर्शक क्षमता वाला यह छह मंजिला पवेलियन और 13 विशेष पिचों वाला मैदान न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे पूर्वी भारत के क्रिकेट परिदृश्य को नई पहचान देगा.

विज्ञापन

Rajgir Cricket Stadium: राजगीर की ऐतिहासिक धरती अब खेल के क्षेत्र में भी एक नया इतिहास रचने को तैयार है. यहां निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है. 72,843 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला यह भव्य स्टेडियम ना केवल बिहार, बल्कि पूरे पूर्वी भारत में खेल की नई पहचान बनेगा.

इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 40,000 होगी और यहां छह मंजिला विशाल पवेलियन का निर्माण किया जा रहा है. इसके निर्माण में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है. खास बात यह है कि पिच पर घास लगाने का कार्य विशेषज्ञों की देखरेख में किया जा रहा है, जिससे मैचों की गुणवत्ता और खिलाड़ियों का अनुभव विश्वस्तरीय होगा.

पिचों की खास तैयारी

स्टेडियम में कुल 13 पिचें बनाई जा रही हैं. इनमें से 6 पिचों के लिए महाराष्ट्र से विशेष लाल मिट्टी मंगवाई गई है, जबकि शेष 7 के लिए मोकामा से काली मिट्टी लाई गई है. मैदान की सतह को पूरी तरह से समतल और मजबूत बनाने के लिए पहले मिट्टी, फिर स्टोन चिप्स और अंत में बालू डाली गई है, ताकि बारिश के मौसम में भी खेल में कोई बाधा न आए.

हाई-टेक पवेलियन और सुविधाएं

इस स्टेडियम का मुख्य आकर्षण इसका छह मंजिला पवेलियन है, जिसमें खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक ड्रेसिंग रूम, वीआईपी लाउंज, मीडिया सेंटर, प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, कॉमेंट्री बॉक्स और प्रशासनिक कार्यालय बनाए जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त, कोच और टीम मैनेजर के लिए भी अलग कमरे तैयार किए जा रहे हैं.

वीवीआईपी स्टैंड और भारतीय वास्तुकला की झलक

पवेलियन के डिज़ाइन में भारतीय वास्तुकला की झलक भी मिलेगी. वीवीआईपी मेहमानों के लिए अलग स्टैंड की व्यवस्था की जा रही है, जिससे यह स्टेडियम न केवल तकनीकी रूप से आधुनिक, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी खास बनेगा.

पर्यटन और युवाओं को मिलेगा लाभ

स्टेडियम के तैयार हो जाने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन संभव हो पाएगा, जिससे विदेशी पर्यटक भी यहां आएंगे और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, बिहार के हजारों युवा खिलाड़ियों को यहां विश्वस्तरीय मंच मिलेगा, जो उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा. राजगीर का यह स्टेडियम बिहार के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है.

Also Read: पहली बार टीम इंडिया में एक साथ शामिल हुए बिहार के 3 खिलाड़ी, क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन